ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
व्यापार

बिटकॉइन गर्त में, सोलाना, कार्डानो, एवलॉन्च में 10 फीसदी से अधिक गिरावट

दुनियाभर के बाजार लाल दिख रहे हैं और क्रिप्टो बाजार में भी जबरदस्त तरीके से बिकवाली हावी है. आज शुक्रवार सुबह 9:38 मिनट पर बाजार 7.38 फीसदी तक गिर चुका था और ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट कैप (Global Crypto Market Cap) घटकर 1.67 ट्रिलियन डॉलर पर आ गया.

नई दिल्ली. क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में आज हाहाकार है. दुनियाभर के बाजार लाल दिख रहे हैं और क्रिप्टो बाजार में भी जबरदस्त तरीके से बिकवाली हावी है. आज शुक्रवार सुबह 9:38 मिनट पर बाजार 7.38 फीसदी तक गिर चुका था और ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट कैप (Global Crypto Market Cap) घटकर 1.67 ट्रिलियन डॉलर पर आ गया. दोनों बड़ी करेंसीज़ बिटकॉइन और इथेरियम के साथ-साथ लगभग तमाम करेंसीज़ लाल निशान में हैं.

इसी बीच सबसे ज्यादा उछलने वाले क्रिप्टो कॉइन्स में से एक 2000 फीसदी से अधिक उछली है तो दूसरी में 1000 फीसदी से ज्यादा का जम्प देखा गया है. तीसरे नंबर पर तीसरी सबसे ज्यादा उछलने वाले कॉइन में भी 700 फीसदी से अधिक की बढ़त है.

Coinmarketcap के आंकड़ों के हिसाब से सोमवार को खबर लिखे जाने के समय तक बिटकॉइन (Bitcoin Price Today) के प्राइस में आज 8.26 फीसदी की बड़ी गिरावट आई है. यह करेंसी आज $36,440.72 पर ट्रेड कर रही है. इथेरियम का प्राइस (Ethereum Price Today) पिछले 24 घंटों में 6.72% गिरकर $2,743.68 रह गया है. खबर लिखे जाने के समय तक बिटकॉइन का बाजार प्रभुत्व 41.5% है तो इथेरियम का बाजार प्रभुत्व 19.8% है.

जनवरी 2022 के स्तर के पास बिटकॉइनबिटकॉइन ने इसी साल 22 जनवरी को 35,030 डॉलर का निम्नतम स्तर छुआ था. आज का प्राइस $36,440.72 भी 22 जनवरी के स्तर से ज्यादा दूर नजर नहीं आता है. इससे पहले 20 अगस्त 2020 को बिटकॉइन 30 हजार डॉलर से भी नीचे जाकर 29,807 डॉलर तक ट्रेड किया था. हालांकि उस गिरावट के बाद बिटकॉइन ने जबरदस्त तेजी दिखाई और 8 नवम्बर 2021 को यह 67 हजार डॉलर तक पहुंच गया, मतलब दोगुने से भी ज्यादा.

कौन-से कॉइन में कितना बदलाव-एवलॉन्च (Avalanche) – प्राइस: $58.20, बदलाव (24 घंटों में): -15.09%-सोलाना (Solana – SOL) – प्राइस: $82.57, बदलाव (24 घंटों में): -12.47%-कार्डानो (Cardano – ADA) – प्राइस: $0.7889, बदलाव (24 घंटों में): -10.84%-ट्रोन (TRON – TRX) – प्राइस: $0.07945, बदलाव (24 घंटों में): -8.48%-शिबा इनु (Shiba Inu) – प्राइस: $0.00002017, बदलाव (24 घंटों में): -7.08%-टेरा लूना (Terra – LUNA) – प्राइस: $80.87, बदलाव (24 घंटों में): -6.95%-एक्सआरपी (XRP) – प्राइस: $0.6095, बदलाव (24 घंटों में): -6.54%-बीएनबी (BNB) – प्राइस: $378.36, बदलाव (24 घंटों में): -6.16%-डोज़कॉइन (Dogecoin – DOGE) – प्राइस: $0.1283, बदलाव (24 घंटों में): -6.15%

सबसे ज्यादा उछलने वाले कॉइनपिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा उछलने वाले टोकन्स में Fairy Forest NFT (FFN), MetaPay और ASYAGRO (ASY) शामिल रहे. Fairy Forest NFT (FFN) में पिछले 24 घंटों के दौरान जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. यह 2138.14 फीसदी के उछाल के साथ लगातार आगे बढ़ रही है. MetaPay में 1197.44% का उछाल आया है, जबकि तीसरे नंबर पर MetagamZ (METAG) है, जिसमें 721.61 प्रतिशत का जम्प देखा गया है.

Related Articles

Back to top button