ब्रेकिंग
Flex-Fuel Vehicles in India: केंद्र सरकार का बड़ा कदम, 100% एथेनॉल से चलने वाले वाहनों को मंजूरी; नि... Jan Suraaj Digital Manager Death: प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज को बड़ा झटका, डिजिटल मैनेजर देवपा... Ujjain News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया सिंहस्थ 2028 की 539 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का भूमिपूजन,... Rajasthan Drought News: राजस्थान में सूखे की मार, 14 जिलों की 80 तहसीलें घोषित हुईं गंभीर और मध्यम स... Uttarakhand Wildlife News: अंधविश्वास के चलते दिवाली पर होती है उल्लुओं की बलि? पार्क प्रशासन ने जार... Delhi University News: सीएम रेखा गुप्ता ने दौलत राम कॉलेज में किया नए भवनों का उद्घाटन, दिल्ली में ल... Viral Tea Stall in Bardhaman: सोशल मीडिया पर छाई कटवा की ये खास चाय, सुकांत गोराई की दुकान पर लगती ह... Gorakhpur-Faizabad MLC Election: मतगणना के दौरान मऊ में बूथ नंबर 115 पर 52 वोट अधिक मिलने का दावा, द... Uttarakhand Assembly Session: गैरसैंण में रचा गया इतिहास, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे... अमेरिका के ग्रेटर ह्यूस्टन में गूंजेगी सनातन संस्कृति, पंडोखर धाम और नीम करौली बाबा का बनेगा भव्य मं...
व्यापार

ईपीएफओ मेंबर्स दें ध्यान, डिजीलॉकर पर एक्सेस कर सकते हैं अपना UAN Card और PP

EPFO Documents on DigiLocker: ईपीएफओ मेंबर्स के लिए कल ईपीएफओ के ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी दी गई है कि वो अब अपने UAN Card और PPO के डॉक्यूमेंट को डिजिलॉकर पर भी एक्सेस कर सकते हैं.

EPFO Documents on DigiLocker: एंप्लाई प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) के मेंबर्स (EPFO Members) डिजिलॉकर (Digilocker) की सुविधा का फायदा भी ले सकते हैं. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ की सर्विसेज डिजिलॉकर पर उपलब्ध हैं जिन्हें आसानी से एक्सेस किया जा सकता है. बता दें कि इसके लिए ईपीएफओ मेंबर्स को सिर्फ अपने मोबाइल पर ये ऐप डाउनलोड करनी होगी.

कल EPFO ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि मेंबर्स यूएएन कार्ड (UAN Card) पेंशन पेमेंट ऑर्डर (PPO) और स्कीम सर्टिफिकेट को DigiLocker के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं. पहले भी ईपीएफओ इस बात की जानकारी दे चुका है लेकिन अपने सदस्यों की सुविधा के लिए एक बार ये जानकारी फिर साझा की जा रही है.

खास बातडिजिलॉकर पर मिलनेवाली ईपीएफओ की सर्विसेज जैसे यूएएन कार्ड, पेंशन पेमेंट ऑर्डर और स्कीम सर्टिफिकेट को एक्सेस करने के लिए ईपीएफओ मेंबर्स को सबसे पहले इस प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन कराना पड़ेगा. डिजिलॉकर पर मिलनेवाली ईपीएफओ की सर्विसेज को एक्सेस करने के लिए मेंबर्स को रजिस्टर कराने के बाद खुद को वेरिफाई कराना होता है और उसके बाद अपने डॉक्यूमेंट्स को इस पर लाना होता है.

डिजिलॉकर का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैंसदस्य डिजिलॉकर की वेबसाइट पर जाकर या फिर आपने स्मार्टफोन पर ये ऐप डाउनलोड कर सकते हैं. इस पर डॉक्यूमेंट एक्सेस करने के लिए अपने आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के जरिए लॉगिन करें. इसके लिए OTP की मदद से ईपीएफ सदस्य भी अपना यूजर आईडी बना सकते हैं.

Related Articles

Back to top button