ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
व्यापार

केनरा बैंक का चौथी तिमाही मुनाफा दोगुने से ज्यादा बढ़ा, 1666 करोड़ रुपये हुआ

Canara Bank Q4 Result: केनरा बैंक का चौथी तिमाही मुनाफा दोगुने से ज्यादा बढ़ गया है और ये 1666 करोड़ रुपये हो गया. बैंक के एनपीए भी इस दौरान घटे हैं और ऐसेट क्वालिटी में सुधार आया है.

Canara Bank Q4 Result: सरकारी क्षेत्र के केनरा बैंक ने मार्च, 2022 में समाप्त हुई तिमाही में दोगुना से ज्यादा का शुद्ध मुनाफा कमाया है. बैंक ने शुक्रवार को कहा कि पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में उसका एकल शुद्ध लाभ 65 की बढ़त के साथ 1666.22 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. बैंक ने इससे पहले के वित्त वर्ष की समान अवधि में 1010.87 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था.

केनरा बैंक ने शेयर बाजारों को भेजी जानकारी में कहा कि 2021-22 की जनवरी-मार्च तिमाही में बैंक की कुल आय बढ़कर 22,323.11 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो 2020-21 की समान अवधि में 21,040.63 करोड़ रुपये थी. एसेट क्वालिटी के मोर्चे पर, बैंक की ग्रॉस नॉन फफॉर्मिंग ऐसेट (एनपीए) या फंसे कर्ज मार्च, 2022 के अंत में घटकर ग्रॉस अग्रिम का 7.51 फीसदी रह गए, जबकि मार्च 2021 के आखिर में यह 8.93 फीसदी रहा था.

केनरा बैंक के तिमाही नतीजों पर आज होगी कॉन्फ्रेंसकेनरा बैंक ने अपने ट्विटर हैंडल पर जानकारी दी है कि इसके तिमाही नतीजों पर दोपहर 3.30 बजे कॉन्फ्रेंस की जाएगी और इसकी अध्यक्षता एमडी और सीईओ श्री एल वी प्रभाकर करेंगे.

जानें केनरा बैंक के तिमाही नतीजों की खास बातें

कीमत के लिहाज से ग्रॉस एनपीए 60,287.84 करोड़ रुपये से घटकर 55,651.58 करोड़ रुपये रह गया.

समीक्षाधीन तिमाही में नेट एनपीए भी घटकर 2.65 फीसदी या 18,668.02 करोड़ रुपये रह गया जो 3.82 फीसदी यानी 24,442.07 करोड़ रुपये था.

बैंक का बीते पूरे वित्त वर्ष के लिए नेट लाभ दोगुना से अधिक 5,678.42 करोड़ रुपये रहा जबकि इससे पहले के वित्त वर्ष में यह 2,557.58 करोड़ रुपये था.

बैंक की कुल आय 84,204.78 करोड़ रुपये से बढ़कर 85,907.15 करोड़ रुपये पर पहुंच गई.

बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने बीते वित्त वर्ष के लिए हरेक इक्विटी शेयर पर 6.50 रुपये का डिविडेंड देने की सिफारिश की है.

Related Articles

Back to top button