ब्रेकिंग
Indo MIM IPO: इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ का आईपीओ 23 जुलाई से खुलेगा, जानें प्राइस बैंड और पूरी डिटेल Dishani Chakraborty Boyfriend: मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी का ब्राइडल लुक वायरल, खूबसूरती देख दीव... Kids Constipation Remedies: बच्चों में कब्ज की समस्या दूर करेंगे ये 5 फल, पेट साफ होना होगा आसान Kidney Cancer Symptoms: सिर्फ दर्द ही नहीं, शरीर के ये 7 संकेत भी हो सकते हैं किडनी कैंसर का इशारा SpiceJet Acquisition: स्पाइसजेट को खरीदेगी गल्फ एयरलाइन? निवेश और अधिग्रहण को लेकर शुरुआती बातचीत शु... China Floods: चीन के 1 लाख बांध बने मुसीबत, बिना चेतावनी पानी छोड़ने से कई गांवों में भारी तबाही Nepal Coin Map Controversy: नेपाल ने 1 रुपये के सिक्के से हटाया विवादित नक्शा, अब होगी बौद्ध मठ की त... Zohran Mamdani on Netanyahu: क्या अमेरिका में गिरफ्तार होंगे नेतन्याहू? न्यूयॉर्क के मेयर के बयान पर... Campa Cola Market Share: रिलायंस 'कैंपा' ने कोल्ड ड्रिंक बाजार में मचाया तहलका, पेप्सी और कोका-कोला ... UPI Offline Payment: अब बिना इंटरनेट भी होगा यूपीआई पेमेंट, फ्लाइट और मेट्रो में भी कर सकेंगे लेनदेन
देश

महिला ने किया शादी से इंकार, सिरफिरे आशिक ने किया हमला

मुंबई । महाराष्ट्र के मुंबई स्थित वडाला इलाके में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी बुधवार सुबह एक महिला को कथित हमलावर से बचाने की कोशिश में घायल हो गया। घटना उस समय हुई, जब 25 वर्षीय महिला काम पर जा रही थी, तभी आरोपी अनिल बाबर (31) ने उसकी गर्दन पर चाकू से वार किया। रिपोर्ट के मुताबिक बाबर ने महिला के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था, जिसे महिला ने ठुकरा दिया था। इसके बाद बाबर ने उससे बदला लेने के लिए उसे मारने की योजना बनाई।
पुलिस ने बताया कि बाबर महिला का पीछा कर रहा था। इस बीच सुनसान रास्ता देखकर सड़क पर महिला का हाथ पकड़ लिया, जब उसने खुद को छुड़ाने का प्रयास किया, तब बाबर ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे महिला चिल्लाने लगी। महिला की आवाज सुनकर मौके पर मौजूद कांस्टेबल मयूर पाटिल तुरंत वहां पहुंचे और महिला को बचाया और उन्होंने बाबर का पीछा किया। इस दौरान बाबर ने कथित तौर पर पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला करके उसका दाहिना हाथ घायल कर दिया। घटना में महिला को मामूली चोटें आई हैं, जबकि पाटिल को सर्जरी करवानी पड़ेगी।
संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून और व्यवस्था) विश्वास नांगरे-पाटिल ने पुलिसकर्मी पाटिल द्वारा दिखाई गई बहादुरी की सराहना की। वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उन्होंने अपनी परवाह किए बिना महिला की जान बचाई।

Related Articles

Back to top button