ब्रेकिंग
दुर्ग नगर निगम में महापौर अलका बाघमार की इनोवा में लगी भीषण आग: चेंबर में जाते ही धू-धू कर जली गाड़ी... नेपाल की भोटेकोशी नदी में भीषण बाढ़ से तबाही: नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों के लिए सरकार ने ज... कांकेर में भालुओं का भीषण आतंक: घरों में घुस रहे जंगली भालू, एक दरवाजे में लग रहे 7 ताले; 5 साल में ... बिलासपुर-बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित परिचालन शुरू; रायपुर, दुर्ग, गोंदिया होकर चलेगी ट्रे... रायपुर सेंट्रल जेल: रक्षाबंधन पर बंदियों से मिल सकेंगी बहनें; 100 ग्राम मिठाई की अनुमति, मोबाइल-पर्स... रायपुर में ₹16 लाख के सरकारी राशन का गबन: जोरा में राशन दुकान संचालक टोपेश्वर साहू गिरफ्तार, 389 क्व... छत्तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरणों की घोषणा: 82 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को मिलेगा सम्मान मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति का मामला गरमाया: नेता प्रतिपक्ष ने राज्यपाल को लिखा पत्र सागर-रीवा-शहडोल संभाग में मूसलाधार बारिश की चेतावनी; टीकमगढ़ में नाले उफान पर, भोपाल में सीजन कोटे क... इंदौर में रेलवे में TTE बनवाने के नाम पर चूड़ी कारोबारी से ₹18.50 लाख की ठगी: पत्नी और ससुराल पक्ष प...
मध्यप्रदेश

मुरैना रेलवे स्टेशन से करीब शताब्दी एक्सप्रेस से कटकर हुई ऊंट की मौत, ट्रैन हादसे का शिकार होने से बची

मुरैना ।   शनिवार सुबह दिल्ली से हबीबगंज जा रही शताब्दी एक्सप्रेस मुरैना से 10 किमी दूर हेतमपुर स्टेशन के पास हादसे का शिकार होने से बच गई। शताब्दी के इंजन सामने अचानक ऊंट आ गया। इंजन की टक्कर से ऊंट कट गया और इंजन में फंस गया। इसके बाद ट्रेन को रोक लिया गया। बताया जाता है कि ट्रेन के इंजन को बदला जा रहा है। इस वजह से शताब्दी एक्सप्रेस को चलने में देरी हुई है। घटनाक्रम के मुताबिक शनिवार सुबह हेतमपुर स्टेशन के पास से करीब पौने नो बजे शताब्दी एकसप्रेस गुजर रही थी। तभी स्टेशन के पास ही ट्रेक पर एक ऊंट आ गया। हालांकि शताब्दी एक्सप्रेस के पायलट ने ट्रेन को नियंत्रित किया और होर्न बजाकर ऊंट काे हटाने का प्रयास किया। लेकिन ऊंट ट्रेक से नहीं हटा। ऐसे में ट्रेन का इंजन ऊंट से टकरा गया। इंजन की चपेट में आने से ऊंट ट्रेक पर गिर गया और कट गया। ऊंट के अवशेष शताब्दी के इंजन में फंस गए। जिससे इंजन खराब हो गया। जिससे ट्रेन को रोकना पड़ा। हाांकि इस दौरान रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने ऊंट के शव को इंजन के अंदर से निकालना शुरू कर दिया। लेकिन बताया जाता है कि इंजन में भी तकनीकी खराबी आ गई। इस वजह से ग्वालियर से नया इंजन हेतमपुर भेजा गया है। जिससे शताब्दी को आगे लेजाया जा सके।

बड़ा हादसा टला:

शताब्दी से ऊंट के टकराने से बड़ी घटना हो सकती थी। लेकिन लोको पायलट की सूझबूझ से घटा को टाल दिया गया। अन्यथा मौके पर कुछ भी हो सकता था। यहां बता दें कि हेतमपुर का यह वही क्षेत्र हैं जहां पर पहले भी राजधानी सहित अन्य दो ट्रेनों में आग लग चुकी है। यात्री हुए परेशान: दुर्घटना के बाद ट्रेन के रुक जाने व इंजन खराब होने से ट्रेन करीब एक घंटे तक हेतमपुर स्टेशन के पास ही खड़ी रही। ऐसे में यात्रियाें को खासी परेशानी उठानी पड़ी। शताब्दी के मैन ट्रेक पर खड़े होने से पीछे से आने वाली अन्य ट्रेन भी लेट हो गईं।

Related Articles

Back to top button