ब्रेकिंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामला: CCTV में कैद हुआ आरोपियों का 'प्लान', 40 दिन में की 70 बार चोरी राज नगर एक्सटेंशन में मौत का रहस्य: पार्टी के दौरान बालकनी से गिरा युवक, पुलिस ने दोस्तों को लिया हि... मुरादाबाद में बड़ा साइबर फ्रॉड गिरोह गिरफ्तार: 'ऑपरेशन Cy-वज्र' के तहत पुलिस ने किया बड़ा खुलासा गाजियाबाद हैवानियत: मासूम बच्ची के मर्डर केस में बड़ा खुलासा, आवारा कुत्ते ने ढूंढ निकाला शव Moradabad Stunt Video: बारिश में चलती स्कूटी पर खड़ा होकर डांस, पुलिस कर रही वाहन नंबर से पहचान छतरपुर हत्याकांड: जंगल में मिला युवक का शव, गला घोंटकर की गई हत्या; पत्नी पर साजिश का आरोप Girija Raut Case: बहू ने विनायक राउत के परिवार पर लगाए सनसनीखेज आरोप, तांत्रिक फिरोज शेख गिरफ्तार ट्विशा शर्मा केस: एम्स दिल्ली की फॉरेंसिक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, गर्दन के निशानों से मेल खाती है 'ज... Political News: मंत्री और मुख्यमंत्रियों के लिए सख्त कानून की तैयारी, 30 दिन जेल का मतलब कुर्सी से छ... Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों पर 'आसमानी आफत', भूस्खलन के कारण फंसे पर्यटक; जानें क्या है स्थि...
खेल

इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है पंजाब की टीम 

इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के 52वें मुकाबले में आज दोपहर पंजाब किंग्स का सामना राजस्थान रायल्स से होगा। यह मैच पंजाब की टीम के लिहाज से अहम है क्योंकि 10 मैच खेलने के बाद उसके खाते में 5 जीत ही है। प्लेआफ की दावेदारी मजबूत करने के लिए टीम को जीत चाहिए। पंजाब की टीम के पास ओपनिंग में कप्तान मयंक अग्रवाल और शिखऱ धवन की जोड़ी है। कप्तान के बल्ले से रन कम निकले हैं जबकि धवन धमाकेदार फार्म में चल रहे हैं। राजस्थान के खिलाफ इस जोड़ी पर काफी कुछ निर्भर करेगा। शुरुआती मुकाबलों में धमाकेदार खेल दिखाने की वजह से भानुका राजपक्षे को प्लेइंग इलेवन में वापस लाया गया है। मिडिल आर्डर में लिविंग्स्टोन जो टाप फार्म में हैं उनके साथ जोड़ी बना सकते हैं। शुरुआती विकेट गिरने के बाद यह दोनों टीम को संभालने के साथ पारी को तेजी से आगे भी बढ़ा सकते हैं।कगिसो रबादा जैसे अनुभवी तेज गेंदबाज के साथ टीम के पास युवा अर्शदीप सिंह हैं। दोनों ही गेंदबाज के पास गेंद को दोनों तरफ मूव कराने की काबिलियत है। संदीप शर्मा के पास अनुभव है और वह राजस्थान को शुरुआती झटके दे सकते हैं। स्पिन मे राहुल चाहर का होना टीम के लिए फायदेमंद है। राजस्थान के खिलाफ उनकी गेंदबाजी अहम रहने वाली है।

पंजाब की संभावित प्लेइंग इलेवन

मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, भानुका राजपक्षे, लियाम लिविंग्स्टोन, जानी बेयरस्टो, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), राहुल चाहर, ऋषि धवन, कगिसो रबादा, अर्शदीप सिंह, संदीप शर्मा

Related Articles

Back to top button