ब्रेकिंग
Rajnath Singh South Korea Visit: सियोल में गरजे राजनाथ सिंह—'भारत को विकसित देश बनने से दुनिया की को... Alwar Car Suffocation Death: अलवर में दिल दहला देने वाला हादसा; कार में बंद होने से दो मासूम सगी बहन... Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े प्रोपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या; मुंह और सीने मे... NEET UG Paper Leak: पेपर लीक मामले पर बड़ी कार्रवाई; संसदीय समिति ने NTA प्रमुख और शिक्षा मंत्रालय क... Kashmir Offbeat Tourism: दिल्ली-जयपुर की 44°C गर्मी से राहत; कश्मीर के 12,000 फीट ऊंचे 'रजदान पास' प... Bihar Politics JDU Row: जेडीयू में बड़ा घमासान; आनंद मोहन का नीतीश कुमार पर हमला—'थैली पहुंचाने वाले... Mumbai-Ahmedabad Bullet Train: बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी; भरूच में रेलवे ट्रैक के ऊपर 1... Kashmir Weather Update: कश्मीर में भी टूटा गर्मी का रिकॉर्ड; मई में जून-जुलाई जैसी तपिश, श्रीनगर में... NEET Paper Leak 2026: नीट पेपर लीक मामले के आरोपी शिवराज मोटेगावकर पर बड़ा एक्शन; पुणे में RCC क्लास... Ujjain Garbage Cafe: उज्जैन में कचरे के बदले मिलेगी चाय, कॉफी और भरपेट खाना; नगर निगम खोलने जा रहा 3...
व्यापार

महंगे होते क्रूड ऑयल के बीच पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, चेक करिए लेटेस्ट भाव

सरकारी तेल कंपनियों ने आज शनिवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं. दिल्‍ली, मुंबई सहित चारों महानगरों और देश के प्रमुख शहरों में आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

नई दिल्ली . सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं. आज शनिवार को भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया. गलोबल मार्केट में महंगे होते क्रूड ऑयल के बीच फिर से तेल महंगा होने की आशंका बढ़ गई है. दिल्‍ली, मुंबई सहित चारों महानगरों और देश के प्रमुख शहरों में आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम  स्थिर हैं.

दरअसल, मुख्‍य आर्थिक सलाहकार ने पिछले महीने एक बयान में कहा था कि जब तक क्रूड के दाम 110 डॉलर प्रति बैरल से कम हैं, पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ेंगे. कच्‍चे तेल की कीमत अगर 110 डॉलर से ऊपर रहती है तो इसका बोझ सरकार, तेल कंपनियों और उपभोक्‍ताओं को मिलकर उठाना होगा. ऐसे में ब्रेंट क्रूड के भाव ग्‍लोबल मार्केट में आज 110 डॉलर के ऊपर पहुंचने के बाद पेट्रोल-डीजल के दोबारा महंगे होने की आशंका बढ़ गई है.

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम– दिल्ली पेट्रोल 105.41 रुपये और डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर– मुंबई पेट्रोल 120.51 रुपये और डीजल 104.77 रुपये प्रति लीटर– चेन्नई पेट्रोल 110.85 रुपये और डीजल 100.94 रुपये प्रति लीटर– कोलकाता पेट्रोल 115.12 रुपये और डीजल 99.83 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में भी नए भाव जारी– नोएडा में पेट्रोल 105.47 रुपये और डीजल 97.03 रुपये प्रति लीटर हो गया है.– लखनऊ में पेट्रोल 105.25 रुपये और डीजल 96.83 रुपये प्रति लीटर हो गया है.– पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 91.45 रुपये और डीजल 85.83 रुपये प्रति लीटर हो गया है.– पटना में पेट्रोल 116.23 रुपये और डीजल 101.06 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेटहर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं.

ऐसे पता कर सकते हैं आज के ताजा दामपेट्रोल डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button