ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
खेल

मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 5 रनो से हराया 

मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को रोमांचक मैच में 5 रन से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 177 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 172 रन ही बना सकी। आखिरी ओवर में गुजरात को जीत के लिए नौ रन चाहिए थे, लेकिन टीम तीन रन ही बना सकी। आखिरी ओवर में डेनियल सैम्स ने गजब की गेंदबाजी की, जबकि उनके सामने डेविड मिलर और राहुल तेवतिया थे। 20वें ओवर की पहली गेंद पर एक रन आया। दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना। तीसरी गेंद पर दो रन लेने के चक्कर में तेवतिया रन आउट हो गए। चौथी गेंद पर राशिद खान ने एक रन लिया। पांचवीं और छठी गेंद पर सैम्स ने मिलर को कोई रन नहीं बनाने दिया। इस तरह मुंबई ने जीत हासिल की। मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस के सामने 178 रन का लक्ष्य रखा था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की शुरुआत शानदार रही। कप्तान रोहित शर्मा अच्छे फॉर्म में दिखे।

गुजरात के लिए यह हार निराशाजनक है, क्योंकि 12वें ओवर तक टीम ने 106 रन पर एक भी विकेट नहीं गंवाया था। उसके बाद टीम चोक कर गई। 13वें ओवर में लेग स्पिनर मुरुगन अश्विन ने दोनों ओपनर्स ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल को पवेलियन भेजकर जीत की नींव रखी थी। इस हार से गुजरात पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ा। गुजरात की यह तीसरी हार रही और टीम अब भी 11 मैचों में आठ जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है। उसके 16 अंक हैं। वहीं, मुंबई की टीम अब भी 10 मैचों में दो जीत के साथ आखिरी (10वें) स्थान पर है। इस जीत से भी मुंबई की टीम का प्लेऑफ में पहुंचना बेहद मुश्किल है। टीम को बाकी मैचों को जीतने के साथ ही बाकी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। वहीं, गुजरात की टीम लगभग प्लेऑफ में पहुंच चुकी है।

Related Articles

Back to top button