ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

सीएए पर नीतिश कुमार ने कहा, अभी बाकी चीजों को हमने देखा नहीं 

पटना । नागरिकता संशोधन कानून सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट (सीएए) फिर से चर्चा में आ गया है। जिसके पीछे की वजह गृह मंत्री अमित शाह का ताजा बयान है। शाह दो दिन के बंगाल दौरे पर हैं, तभी उन्होंने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना खत्म होने के बाद सीएए को लागू किया जाएगा। शाह के बयान के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर जारी हो गया। एक तरफ जहां इस लेकर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने लोगों को मूर्ख न बनाने की बात कही। वहीं अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से भी सीएए को लेकर प्रतिक्रिया आई है। शाह के बयान पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने टिप्पणी की है।
नीतीश ने कहा कि अभी कोविड फिर से बढ़ रहा है, हमारी ज्यादा चिंता कोविड से लोगों की रक्षा करने की है। कोई पॉलिसी की बात होगी, तब उसे अलग से देखने वाले हैं, अभी बाकी चीजों को हमने देखा नहीं है। कई राज्यों में बिजली संकट के सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा कि हम लोग संकट की स्थिति में भी जो संभव है, वहां काम करने की कोशिश करते हैं। संकट कोई एक जगह तो होता नहीं है, अनेक जगह पर होता है। उन सब चीजों का ध्यान रखने और हर संभव प्रयास करने की कोशिश करते हैं।
दरअसल शाह ने सिलीगुड़ी में कहा था कि राज्य की शरणार्थी आबादी तक पहुंच बनाने के प्रयास के तहत आश्वासन दिया कि कोविड-19 महामारी समाप्त होने के बाद संशोधित नागरिकता अधिनियम (सीएए) लागू किया जाएगा।
टीएमसी प्रमुख ममता ने शाह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि मतदान का अधिकार रखने वाला हर व्यक्ति देश का नागारिक है। भाजपा को जनता को बेवकूफ बनाने के लिए इसका (सीएए) इस्तेमाल करना बंद कर देना चाहिए। नहीं वे (शरणार्थी जो भारतीय नागरिक हैं) अपना मताधिकार कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं, और वह गृह मंत्री कैसे बने? उन्हें झूठ बोलने की आदत है।’ शाह के दावे पर प्रतिक्रिया जताते हुए बनर्जी ने सीएए और राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (एनआरसी) के विरोध को दोहराया और कहा कि नागरिकता का मुद्दा जनता को बेवकूफ बनाने की चाल है।

Related Articles

Back to top button