ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
व्यापार

टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने 98 करोड़ में खरीदा लग्जरी डुप्लैक्स

टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन और उनके परिवार ने मुंबई के पेद्दार रोड स्थित लग्जरी टॉवर में 98 करोड़ रुपये का डुप्लैक्स खरीदा है। 33 साउथ नाम के लग्‍जरी टॉवर में एन चंद्रशेखरन ने 11वें और 12वें फ्लोर का डुप्लैक्स खरीदा है। यह 28 मंजिला इमारत है जो साउथ मुबंई में जसलोक हॉस्पिटल के पास स्थित है। यहां चंद्रशेखर और उनका परिवार पिछले 5 साल से इसी टॉवर  में लीज पर रह रहे थे। ’33 साउथ’ टॉवर मुकेश अंबानी के ‘एंटीलिया’ के बगल में ही है।

एन चंद्रशेखरन और उनके परिवार पिछले पांच साल से इसी डुप्लैक्स में रह रहे थे और इसके लिए वे हर महीने 20 लाख रुपये रेंट भर रहे थे। हालांकि, अब इस लग्जरी डुप्लैक्स के टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन मालिक बन गए हैं। यह डील तीन दिन पहले चंद्रशेखरन उनकी पत्नी ललिता और बेटे प्रणव के नाम पर हुआ है। यह डील प्रति वर्ग फीट के लिए 1.6 लाख रुपये में हुई है। इस आलीशन टॉवर को साल 2008 में भोजवानी और विनोद मित्तल द्वारा बनाया गया था। इस डुप्लेक्स को बिल्डर समीर भोजवानी की कंट्रोल्ड कंपनी जीवेश डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड ने बेचा है। चंद्रशेखरन देश के सबसे अधिक वेतन पाने वाले कॉर्पोरेट मालिकों में से एक हैं। पिछले साल चंद्रशेखरन को सैलरी के तौर पर करीब 91 करोड़ रुपये मिले थे

Related Articles

Back to top button