ब्रेकिंग
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि मेटा ने इंस्टाग्राम के सुझाव प्रणाली में किए बड़े बदलाव, यूजर्स को अब कम गुणवत्ता और संवेदनशील कंटें...
मनोरंजन

‘स्पाइडर-मैन नो वे होम’ को नहीं पछाड़ पाई बेनेडिक्ट की फिल्म

‘डॉक्टर स्ट्रेंज: इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’ ने शुक्रवार को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की। बेनेडिक्ट कंबरबैच और एलिजाबेथ ओल्सन अभिनीत फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर तकरीबन 29 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म को लेकर बीते कई हफ्तों से जबर्दस्त हाइप बनी हुई है। लेकिन ‘डॉक्टर स्ट्रेंज 2’ की कमाई टॉम हॉलैंड की ‘स्पाइडर-मैन: नो वे होम’ से लगभग 15 फीसदी कम रही है।

भारत में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्मों की सूची में ‘डॉक्टर स्ट्रेंज 2’ ने चौथा स्थान हासिल किया है। ‘मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’ अब ‘एवेंजर्स: एंडगेम’, ‘स्पाइडर-मैन: नो वे होम’ और ‘एवेंजर्स: इन्फिनिटी’ से पीछे है ‘डॉक्टर स्ट्रेंज 2’ ने अपनी पिछली फिल्मों के कलेक्शन को मात दे दी है। रिपोर्ट के अनुसार, 2016 में रिलीज हुई ‘डॉक्टर स्ट्रेंज’ फिल्म ने पहले दिन 2.61 करोड़ रुपये और भारत में कुल 25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं  ‘मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’  ने अपने ओपनिंग डे पर ही 29 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं ट्रेड एनालिस्ट के अनुसार डॉक्टर स्ट्रेंज 2, अपने दूसरे दिन 23 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती डॉक्टर स्ट्रेंज 2′ के दौरान ‘अवतार 2’ के लिए लोगों का क्रेज देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि दिसंबर में बॉक्स ऑफिस पर आतिशबाजी होने वाली है, जब जेम्स कैमरून की ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Articles

Back to top button