ब्रेकिंग
HSVP Plot Scam: ओस्टिज कोटे में फर्जी आवंटन पर ACB का बड़ा एक्शन, 2 रिटायर्ड IAS समेत 9 पर FIR दर्ज Gurugram Crime News: फर्रुखनगर में महिला ने पीजी की छत से कूदकर की आत्महत्या, पति पर दहेज उत्पीड़न क... हरियाणा में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान: 12-13 और 26-27 सितंबर को सभी बूथों पर बैठेंगे BLO अहमदाबाद में युगल गर्ग ने लहराया परचम: वर्ल्ड पैरा आर्चरी सीरीज 2026 में जीता कांस्य पदक Sonipat Police Encounter: नंदू गैंग के नाम पर मांगी 2 करोड़ की फिरौती, खरखौदा में फायरिंग के बाद मुठ... ग्रामीण सफाई कर्मियों के मानदेय में 2100 रुपये की बढ़ोतरी: जनवरी 2026 से मिलेगा बकाया एरियर यमुनानगर के पावनी रोड पर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़: जवाबी फायरिंग में दो आरोपी घायल महिला अनुबंध कर्मचारियों की अतिरिक्त CL की सुविधा वापस: उच्च शिक्षा निदेशालय ने निरस्त किया आदेश हरियाणा के राइस मिलर्स को बड़ी राहत: चावल वापसी की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ी Chhattisgarh Police Cyber Cell: कोरबा में 8 महीने में 400 से ज्यादा खोए फोन बरामद, डीएसपी ने सौंपा 2...
छत्तीसगढ़

राजनीति : भाजपा प्रदेश प्रभारी का दो दिवसीय दौरा आज से, कांग्रेस संगठन चुनाव के लिए रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्ति के आसार…

 रायपुर। खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में मिली हार के बाद पहली बार भाजपा प्रदेश प्रभारी डी परंदेश्वरी और और सह प्रभारी नितिन नबीन आज से छत्तीसगढ़ का दौरा करने जा रहे हैं. वहीं दूसरी ओर कांग्रेस अपने संगठन चुनाव को गति देने जा रही है.

अपने दो दिवसीय दौरे के तहत भाजपा प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी और सह प्रभारी नितिन नबीन आज सुबह 8.40 बजे रायपुर पहुंचेंगे. इसके बाद अगले दो दिन तक दुर्ग संभाग, बिलासपुर संभाग, सरगुजा संभाग में पार्टी पदाधिकारियों के अलावा कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे. बैठक के दौरान मिशन 2023 की तैयारियों का जायजा लिया जाएगा.

वहीं दूसरी ओर संगठन चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से इस सप्ताह डीआरओ और बीआरओ की नियुक्त करने के संकेत मिल रहे हैं. इधर कई जिलों में अध्यक्ष पद को लेकर अभी से दौड़ शुरू हो गई है. जिलों में स्थानीय कांग्रेस नेता आम सहमति बनाने की कोशिशों में लगे हुए हैं. संगठन चुनाव में जिला अध्यक्षों के चुनाव में दिलचस्प स्थिति बनने की संभावना है.

Related Articles

Back to top button