ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मध्यप्रदेश

अवैध कॉलोनियों पर चला मामा का बुलडोजर, 15 करोड़ की जमीन अतिक्रमण मुक्त, अनूपपुर में अवैध रेत परिवहन करते हाइवा जब्त

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में शुक्रवार को अवैध कॉलोनियों पर मामा का बुलडोजर चला। देखते ही देखते 10 अवैध कॉलोनियों के अवैध निर्माण को धराशाई कर दिया गया। कलेक्टर के निरीक्षण में बेहटा बड़ागांव और खेरिया मिर्धा क्षेत्र में यह कार्रवाई की गई। मुक्त कराई गई सरकारी जमीन की कीमत बाजार मूल्य में 15 करोड़ के करीब आंकी गई है। साथ ही प्रशासन अतिक्रमण कर्ताओं पर एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है।

बता दें कि एंटी माफिया अभियान के तहत शासकीय जमीन को मुक्त कराने और अवैध कॉलोनियों को धराशाई करने को लेकर जिला प्रशासन अभियान चला रहा है। शुक्रवार को ग्वालियर शहर के अलग-अलग क्षेत्र विशेषकर बेहटा बड़ागांव और खेरिया मिर्धा क्षेत्र में मामा का बुलडोजर चला। 10 अवैध कॉलोनियों में किए जा रहे अवैध निर्माण को धराशाई कर दिया। इस कार्रवाई के चलते प्रशासन ने एक बड़ी शासकीय भूमि क्षेत्र को अतिक्रमणकर्ताओं से मुक्त करा लिया। उनके द्वारा यहां पर व्यक्तिगत निर्माण के साथ कई इलाकों में प्लॉटिंग भी की जा रही थी।

Related Articles

Back to top button