ब्रेकिंग
Jharkhand Health Department: रिम्स में मेडिकल एडमिशन में अनियमितता; स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर C... Car Fire Incident NH-33: हजारीबाग से रांची जा रही कार में अचानक लगी आग; परिवार के चार सदस्य सुरक्षित Jharkhand Health News: अवैध नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड सेंटर्स पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का ... Garhwa Monsoon Update: गढ़वा में अब तक 'जीरो' बारिश; खेती के लक्ष्य को लेकर कृषि विभाग चिंता में Jharkhand Politics: राज्यसभा चुनाव के बाद बढ़ा राजनीतिक पारा; भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आमने-सामने भाजप... Jharkhand News: मुहर्रम जुलूस को लेकर प्रशासन सख्त; डीजे पर प्रतिबंध, ड्रोन से निगरानी और CRPF की तै... Jharkhand Jobs News: स्वास्थ्य विभाग में बड़ी नियुक्तियां; 56 फूड सेफ्टी ऑफिसर और 151 विशेषज्ञ डॉक्टर... Sports Promotion Ranchi: रांची रेल मंडल शुरू करेगा चेस, फुटबॉल और वॉलीबॉल अकादमी; नि:शुल्क प्रशिक्षण... Jamtara School Raid: स्कूल के बरामदे में बैठकर ग्राहकों को लूट रहे थे साइबर अपराधी, पुलिस ने रंगे हा... Bhilai News: स्मार्ट मीटर के खिलाफ भड़के लोग; बिजली कार्यालय में मीटर फेंककर किया जोरदार प्रदर्शन
मध्यप्रदेश

शहर के सुरक्षित इलाके मे बैखौफ बदमाशो ने छात्र से मारपीट कर मोबाइल लूटा

भोपाल। शहर के सुरक्षित क्षेत्र ओर शयामला हिल्स थाना इलाके से थोडी दूरी पर स्थित मानस भवन के सामने तीन आदतल बदमाशों ने एक छात्र से मारपीट कर उसका मोबाइल छीन लिया। मामला दो दिन पहले रात करीब साढे ग्यारह बजे का है। पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपियों को दबोच कर लूटा गया माल बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार खिलचीपुर मे रहने वाले 21 वर्षीय कबीर पंथी पुत्र मोहन पंथी ने अपनी शिकायत मे पुलिस को बताया कि वो एनआरआई कॉलेज में इंजिनियरिंग की पढाई कर रहा है। बीती तीन अप्रेल को वो एक शादी अटैंड करने भोपाल आया था। रात करीब साढ़े 11 बजे वो मानस भवन के बाहर खड़ा था। उसी दौरान तीन बदमाश अनिकेत उर्फ चवन्नी, शुभम उर्फ चवन्नी और लेखराज उर्फ पिन्टू बाइक पर सवार होकर वहॉ आए, ओर उसे थप्पड मारने शुरु कर दिये। इसके बाद आरोपियो ने उसे धमकाते हुए उसका मोबाइल फोन अपने कब्जे मे लिया ओर फरार हो गए। हालांकि उस समय छात्र अपने रिश्तेदारों के साथ वापस गांव लौट गया था। बीते दिन उसने वापस आकर थाने मे शिकायत की। जॉच के दौरान पुलिस के हाथ आरोपियो के सुराग हाथ लगेजिसके आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत मे ले लिया गया। पुलिस ने बताया कि तीनो बदमाश इलाके के आदतन अपराधी है, ओर लूट की वारदात मे शामिल अनिकेत के खिलाफ श्यामला हिल्स सहित अन्य थानों में करीब दस मामले पूर्व में दर्ज हैं।

Related Articles

Back to top button