ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ...
देश

पर्ची कहीं की, रेत का उत्खनन कर रहे थे दूसरी जगह

बिलासपुर। ग्राम लोखंडी में पोकलेन से रेत का अवैध उत्खनन की जानकारी पर नायब तहसीलदार शिल्पा भगत ने टीम के साथ पहुंचकर अवैध उत्खनन में लगे एक पोकलेन एवं तीन हाइवा जब्त कर खनिज विभाग के सुपुर्द कर दिया है। इस दौरान ट्रैक्टर चालकों के पास मंगला रेत घाट की पर्ची थी लेकिन वे रेत लेने लोखंडी पहुंचे हुए थे।

उपतहसील गनियारी के अंतर्गत ग्राम लोखंडी में रेत का अवैध उत्खनन चल रहा था। इसकी जानकारी नायब तहसीलदार शिल्पा भगत को मिली। इस पर वे अपनी टीम के साथ लोखंडी पहुंचीं और उत्खनन के संबंध में दस्तावेजों की मांग की। इस पर ट्रैक्टर चालकों ने मंगला की रेत पर्ची दिखाई। वहीं पोकलेन चालक ने बताया कि यह पोकलेन किसी गजेंद्र सिंह की है।

जिस पर शिल्पा भगत ने इसकी जानकारी खनिज विभाग को देकर पंचनामा के बाद एक पोकलेन व रेत से भरे तीन ट्रैक्टर को खनिज विभाग के सुपुर्द कर दिया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक विघिनेश सिंह,पटवारी भावना यादव सहित सकरी थाना का स्टाफ उपस्थित रहा। मालूम हो कि पूरे जिले में इन दिनों रेत का अवैध उत्खनन हो रहा है।

बारिश के दिनों में नदी में पानी भरने के कारण रेत का संकट पैदा हो जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए खनिज माफिया नदी से रेत निकालकर डंप कर रहे हैं। मानसून में जब रेत का उत्खनन बंद होता है तो माफिया इसे अधिक कीमत पर रेत की बिक्री करते हैं।

यह सब जाने के बाद भी खनिज विभाग के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों का आरोप है कि माफियाओं की मिलीभगत से यह सारा खेल चल रहा है।

Related Articles

Back to top button