ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
देश

छत्‍तीसगढ़ ने कराया एक साथ तीन हजार 229 जोड़ों का विवाह, वर्ल्ड रिकार्ड का मिला प्रमाण पत्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक साथ तीन हजार 229 जोड़ों के सामूहिक विवाह समारोह को गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल किए जाने का प्रमाण पत्र सौंपा गया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया को उनके राजधानी स्थित निवास कार्यालय में गोल्डन बुक की अधिकृत प्रतिनिधि सोनल राजेश शर्मा ने यह प्रमाण पत्र सौंपा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक भी उपस्थित थीं।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में 27 फरवरी को छत्तीसगढ़ में पहली बार 22 जिलों में एक साथ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया था। सभी जिलों को राजधानी रायपुर में आयोजित समारोह से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जोड़ा गया था।

राजधानी रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम परिसर में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होकर विभिन्न जिले के नवविवाहित जोड़ों से बातचीत कर उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया था। महिला एवं बाल विकास मंत्री भेंड़िया ने इस अवसर पर कहा कि महंगाई के समय में कम खर्च में शादी के लिए सामूहिक कन्या विवाह एक अच्छी योजना है।

प्रदेश सरकार ने इस योजना के तहत 10 हजार रुपए की बढ़ोतरी कर 25 हजार रुपए का प्रावधान किया है। इसी प्रकार दिव्यांग जोड़ों के लिए विवाह की प्रोत्साहन राशि भी 50 हजार रुपए से बढ़ाकर एक लाख रुपए कर दी है। इन योजनाओं का फायदा अधिक से अधिक परिवारों तक पहुंच सके, इसके लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। इसका फायदा भी दिख रहा है।

Related Articles

Back to top button