ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
देश

संसद के अंदर या बाहर बोलने की आजादी नहीं, कोई सच बोले, लिखे या दिखाए तो हो जाती है जेल : खड़गे

नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि देश में अभिव्यक्ति की आजादी नहीं है। झारखंड के साहिबगंज जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए खड़गे ने संसद में उनके भाषण के कुछ हिस्सों को संसद की कार्यवाही से हटाए जाने का दावा करते हुए नाराजगी जाहिर की।
राज्य में पार्टी के 60 दिवसीय ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ जनसंपर्क कार्यक्रम की शुरुआत के बाद पाकुड़ के गुमानी मैदान में रैली में उन्होंने आरोप लगाया न तो संसद के अंदर बोलने की आजादी है और न बाहर। अगर कोई सच बोलता है, लिखता है, दिखाता है तो उसे वे (भाजपा) सलाखों के पीछे डाल देते हैं।
खड़गे ने कहा मैंने प्रधानमंत्री के संबंध में किसी असंसदीय शब्द या का इस्तेमाल नहीं किया। अटल बिहारी वाजपेयी ने पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिंह राव के लिए इसी अभिव्यक्ति का इस्तेमाल किया था और भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के लिए इसका इस्तेमाल किया था।
अडाणी मुद्दे को लेकर भी कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा अडाणी, जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मित्र हैं, के पास अभी 13 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति है। 2019 में उनकी संपत्ति एक लाख करोड़ रुपए थी।
खड़गे ने आरोप लगाया प्रधानमंत्री उनके (अडाणी) लिए काम करते हैं, गरीबों के लिए नहीं। उन्होंने दावा किया कि भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) द्वारा अडाणी समूह को 16,000 करोड़ रुपये दिए गए, और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) द्वारा 82,000 करोड़ रुपए दिए गए। उन्होंने कहा भाजपा ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), आयकर (आईटी), केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) मामलों का सामना करने वाले कई विधायकों को पार्टी (भाजपा) में शामिल किया। मोदी और अमित शाह ने एक ‘वाशिंग मशीन’ खरीदी है, जिसमें वे ऐसे विधायकों के दाग धोते हैं और वे बाद में पाक साफ निकलते हैं।
खड़गे ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह निर्वाचित सरकारों को गिराने के विशेषज्ञ हैं। उन्होंने कहा फिर वे लोकतंत्र की बात करते हैं। आप संविधान के अनुसार शासन क्यों नहीं करते? उन्होंने कहा कि भाजपा 2014 में महंगाई रोकने के वादे के साथ सत्ता में आई थी, लेकिन सरकार बनने के बाद से आवश्यक वस्तुओं की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। खड़गे ने कहा कि वह कांग्रेस ही थी जिसने देश के बुनियादी ढांचे का विकास किया और भारत की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी।
रैली में कांग्रेस महासचिव अविनाश पांडे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर और राज्य के मंत्री आलमगीर आलम समेत अन्य नेता भी मौजूद थे। भाजपा की झारखंड इकाई के अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने दावा किया कि कांग्रेस का ‘हाथ से हाथ जोड़ो‘ कार्यक्रम ‘नाटक’ है। प्रकाश ने कहा देश को बांटने वाली और देश की संप्रभुता को खतरे में डालने वाली पार्टी अब ‘भारत जोड़ो’ और ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ की बात कर रही है। यह कांग्रेस के दोहरे चेहरे को उजागर करता है। प्रकाश ने यह भी दावा किया कि कांग्रेस आदिवासी विरोधी पार्टी है।

 

Related Articles

Back to top button