ब्रेकिंग
Dhar Mega Theft: धार के कवठी में बड़ी चोरी; शादी के लिए घर में रखे 60 लाख के जेवर ले उड़े बदमाश, CCT... MP Government Teacher Row: शराब के नशे में होश खो बैठा सरकारी स्कूल का गुरुजी; गलियों में घूमने के ब... Katni Road Accident: महाकाल दर्शन कर लौट रहे UP के बैंक कर्मियों की कार ट्रक में घुसी; 2 की मौत, 3 ग... Dhar Bhojshala News: हाई कोर्ट के आदेश के बाद पहला शुक्रवार; धार भोजशाला में नमाज बंद, मां वाग्देवी ... सावधान! अभी तो सिर्फ गर्मी का ट्रेलर है, असली 'फिल्म' 25 मई से होगी शुरू; 9 दिन बरसने वाली है आग! Cockroach Janta Party: क्या है 'कॉकरोच जनता पार्टी'? 30 साल के युवक ने सोशल मीडिया पर चुटकियों में ख... Ratlam Toll Plaza Row: चिकलिया टोल प्लाजा मैनेजर को भाजयुमो नेता ने दी धमकी; ऑडियो वायरल होने के बाद... MP Lokayukta RTI Case: क्या लोकायुक्त में मिलेगी RTI से जानकारी? मप्र सरकार की अधिसूचना पर सुप्रीम क... Dhar Sand Mining: धार के मनावर में नर्मदा किनारे रेत माफिया बेखौफ; कोर्ट की रोक के बावजूद नदी का सीन... Nautapa 2026: 25 मई से शुरू होगा नौतपा; रोहिणी का समुद्र में निवास, ज्योतिषाचार्य ने दिए इस बार बंपर...
उत्तरप्रदेश

भ्रष्टाचार में लिप्त अधिशासी अभियंता बर्खास्त, गबन के 77 लाख रुपये वसूलने का आदेश

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वित्तीय अनियमितता के आरोप में निलंबित चल रहे अधिशासी अभियंता को सेवा से बर्खास्त कर दिया। साथ ही 77 लाख रुपये से अधिक की गबन की राशि उक्त अधिकारी से वसूलने के भी आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शनिवार को ट्वीट कर बताया कि झांसी स्थित बेतवा नहर परियोजना में तैनात अधिशासी अभियंता को गंभीर वित्तीय अनियमितता के आरोप जांच में सही पाए जाने पर बर्खास्त किया गया है। सरकार के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि झांसी प्रखंड में तैनात अधिशासी अभियंता संजय कुमार को सेवा से हटाये जाने का आदेश पारित किया गया है। बताया गया कि मुख्यमंत्री के आदेशानुसार वित्तीय अनियमितता से जुड़ी राशि 77 लाख 41 हजार 130 रुपये उक्त अधिकारी से वसूल भी की जाएगी। गौरतलब है कि झांसी प्रखंड में बेतवा नहर, झांसी में तैनात कुमार को पहले ही सस्पेंड किया जा चुका है। निलंबन के दौरान आरोपों की जांच किए जाने पर उन्हें उक्त राशि के व्यय में गंभीर अनियमितता बरते जाने का दोषी पाए जाने पर सेवा से हटाए जाने का आदेश जारी हुआ है।

Related Articles

Back to top button