ब्रेकिंग
कोल्हापुर गोकुल डेयरी चुनाव विवाद पर राहुल गांधी का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले— 'दूध उत्पादकों के वोट... बेंगलुरु में ऑनलाइन शॉपिंग का रिफंड मांगना महिला को पड़ा भारी, कस्टमर केयर के चक्कर में गंवाए 1 लाख ... लखनऊ में सपा दफ्तर के बाहर लगे धीरेंद्र शास्त्री के विरोध में पोस्टर, '27 में कृष्ण आएंगे' का संदेश सतना में नाबालिग हत्या के आरोपी का जेल से छूटने पर भव्य स्वागत, बोलेरो के बोनट पर बैठकर सिगरेट के छल... मध्य प्रदेश के राजघरानों और निजी लोगों के पास मौजूद वन्यजीव ट्रॉफियों की होगी जांच, 21 साल बाद होगा ... नोएडा में चोरों का अनोखा कारनामा! क्रेन से सफेद वैगनआर कार उठाकर ले गए चोर, सीसीटीवी में कैद हुई वार... उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा, गंगोत्री हाईवे पर अनियंत्रित होकर गंगा नदी में गिरी इनोवा कार— 4 शव ब... बेंगलुरु के होटलों में महंगी हुई चाय, कॉफी, इडली और डोसा— दूध और चावल के दाम बढ़ने से होटल मालिकों न... Virat Kohli 38th Birthday Special Performance Analysis: जन्मदिन विशेष: जानिए 19 साल की उम्र से लेकर ... रणबीर कपूर की 'रामायण' पर क्या बोले टीवी के 'लक्ष्मण' सुनील लहरी? फिल्म के गानों को लेकर जाहिर की ना...
खेल

विराट भाई ने कहा मियां तनाव मत लो और मजबूत बनो’, पिता के निधन से टूट चुके थे सिराज

सिडनी। India Tour of Australia: अपने पिता के निधन के बावजूद भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज परिवार से दूर ऑस्ट्रेलिया में हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले क्वारंटाइन में रह रहे मोहम्मद सिराज को जब उनके पिता के निधन की खबर मिली तो वे भारत लौटना चाहते थे, लेकिन भाई के समझाने के बाद और काफी सोचने के बाद उन्होंने भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया में ही रहने का फैसला किया। अब सिराज ने बताया है कि उनकी मदद विराट कोहली ने की है।

तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुश्किल सीरीज की तैयारी में कप्तान विराट कोहली की मजबूत बनने सलाह ने उनकी काफी मदद की। कोहली भी पेशेवर जिम्मेदारियों को निभाते हुए इस निजी त्रासदी का सामना कर चुके हैं। कोहली 2007 में जब किशोर थे तब रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान उनके पिता का निधन हो गया था, लेकिन उन्होंने अगले दिन मैदान पर वापसी करते हुए दिल्ली की ओर से 97 रन की शानदार पारी खेली थी।

सिराज के पिता मोहम्मद गौस का पिछले हफ्ते फेफड़ों से जुड़ी बीमारी के कारण हैदराबाद में निधन हो गया। वह 53 साल के थे। बीसीसीआइ ने सिराज को स्वदेश वापस लौटने का विकल्प दिया था, लेकिन इस तेज गेंदबाज ने राष्ट्रीय टीम की ओर से खेलने का फैसला किया। 26 साल के सिराज ने यहां भारतीय टीम के ट्रेनिंग सत्र के इतर कहा, “विराट भाई ने कहा कि मियां तनाव मत लो और मजबूत बनो। तुम्हारे पिता चाहते थे कि तुम भारत के लिए खेलो। इसलिए ऐसा करो और तनाव मत लो।”

सिराज ने आगे बताया, “कप्तान ने मुझे कहा कि अगर इस स्थिति में तुम मजबूत बन पाए तो इससे तुम्हें मदद ही मिलेगी। ये भारतीय कप्तान के सकारात्मक शब्द थे और इन्हें सुनकर काफी अच्छा लगा।” क्रिकेटर के रूप में सिराज के शुरुआती वर्षों में उनके पिता ऑटो-रिक्शा चलाते थे और इस क्रिकेटर पर उनका काफी प्रभाव है। मोहम्मद सिराज को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए चुना गया है

Related Articles

Back to top button