ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...
खेल

भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, दीपक चाहर हुए टीम से बाहर; दमदार गेंदबाज को मिली जगह

नई दिल्ली। Deepak Chahar ruled out: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के अब तक दो मुकाबले हो चुके हैं, जिनमें से एक मेहमान टीम वेस्टइंडीज ने जीता है, जबकि दूसरा मेजबान टीम भारत ने जीता है। इस तरह अब तक ये सीरीज बराबर हो गई है, लेकिन निर्णायक मैच से पहले भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के मुख्य तेज गेंदबाज दीपक चाहर वनडे टीम से बाहर हो गए हैं। ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे मैच में उतर नहीं पाएंगे।

दर्द की वजह से दीपक चाहर भारतीय टीम से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह एक धाकड़ गेंदबाज को टीम में जगह मिली है। आइपीएल और घरेलू स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने के बाद टीम इंडिया में जगह बनाने वाले नवदीप सैनी को फिर से विराट कोहली एंड टीम में शामिल किया गया है। नवदीप सैनी कटक के बाराबती स्टेडियम में होने वाले सीरीज डिसाइडर मैच से पहले भारतीय टीम से जुड़ जाएंगे। बीसीसीआइ ने ईमेल के जरिए ये जानकारी सार्वजनिक की है कि दीपक चाहर साल 2019 के आखिरी वनडे मैच में नहीं खेल पाएंगे।

बुधवार को विशाखापट्टनम में खेले गए तीन मैचों की सीरीज के दूसरे वनडे मैच के बाद दीपक चाहर को अपनी पीठ के निचले हिस्से में हल्का दर्द महसूस हुआ। दीपक चाहर की पीठ के दर्द की जांच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ की मेडिकल टीम ने की तो उन्हें आराम का सुझाव दिया दिया गया है। बीसीसीआइ की मेडिकल टीम ने कहा है कि दीपक चाहर को पूरी तरह से ठीक होने के लिए थोड़े आराम की जरूरत है। इस प्रकार उन्हें अंतिम एकदिवसीय मैच से बाहर कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button