ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
खेल

कटक में भारत और वेस्टइंडीज के बीच होगा महामुकाबला, टिकट के लिए लगी लंबी लाइन

कटक। India vs West Indies final ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-1 से बराबर हो जाने के बाद कटक के बाराबती स्टेडियम में खेले जाने वाले सीरीज के आखिरी और सीरीज का निर्णायक मैच का रोमांच चरम पर पहुंच गया है। सीरीज का आखिरी एवं निर्णायक मैच खेलने के लिए गुरुवार को दोनों ही टीमें भुवनेश्वर पहुंच चुकी हैं।

यहां पहुंचने के बाद भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर दोनों ही टीम के खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद विशेष सुरक्षा घेरे में खिलाड़ियों को होटल मेफेयर तक ले जाया गया। शुक्रवार को दोनों टीमें बाराबतीपहुंचकर अभ्यास करेंगी। इसके लिए भुवनेश्वर से कटक बाराबतीस्टेडियम तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं

9 बजे से शुरू हुई टिकटों की बिक्री

ऐसे में गुरुवार को बाराबतीटिकट काउंटर में सुबह 9 बजे से टिकट बिक्री शुरू हुई। टिकट लेने के लिए काफी संख्या में दर्शकों का हुजूम काउंटर के बाहर बुधवार रात से ही देखने को मिला है। गुरुवार सुबह यह भीड़ काफी मात्रा में बढ़ गई थी। इस भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था तमाम 12 टिकट काउंटर में किया गया था।

500 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक के टिकट को खरीदने के लिए क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखा गया है। बाराबतीटिकट काउंटर से 10 हजार 50 टिकट बिक्री के लिए रखा गया था। समाचार लिखे जाने तक बाराबतीटिकट काउंटर में 8 हजार से अधिक टिकट बिक्री हो चुका था। हालांकि 19 एवं 20 दिसंबर दो दिन तक काउंटर से टिकट बेचने की व्यवस्था की गई थी, मगर जिस प्रकार से पहले दिन क्रिकेट प्रेमियों का हुजूम काउंटर के सामने उमड़ा उससे लग रहा है कि 20 दिसम्बर को टिकट बेचने की महज औपचारिकता ही रह जाएगी।

महिलाओं के लिए खोला गया विशेष काउंटर

यहां उल्लेखनीय है कि टिकट खरीदने के लिए पहली बार महिलाओं के लिए विशेष काउंटर ओसीए की तरफ से खोला गया था, जिसमें काफी संख्या में महिला खासकर छात्राएं टिकट लेने के लिए कतार में खड़ी दिखी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए महिला पुलिस समेत व्यापक संख्या में पुलिस बल, सभी थाना के थाना अधिकारी, तीन एसीपी, एक अतिरिक्त डीसीपी टिकट काउंटर पर भीड़ को नियंत्रित करते दिखे।

बाराबती स्टेडियम में दर्शक क्षमता 43 हजार 322 है। इसमें से 7 नंबर गैलरी असुरक्षित होने से 5 हजार 300 से अधिक टिकट को रद्द कर दिया गया है। ऐसे में करीबन 38 हजार दर्शक बाराबती स्टेडियम में बैठकर मैच का आनंद लेंगे। 22 दिसम्बर रविवार को दोपहर एक बजे से यह डे नाइट मैच खेला जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button