ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
मनोरंजन

अक्षय कुमार फिर बने सबसे अमीर बॉलीवुड सेलेब्रिटी, जानिए 2019 में हुई कितनी कमाई

नई दिल्ली। फोर्ब्स ने 100 भारतीय सेलेब्रिटीज़ की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में अक्षय कुमार को दूसरा स्थान मिला है। अक्षय के लिए साल 2019 बेहद शानदार रहा है। उनकी तीन फ़िल्में केसरी, मिशन मंगल और हाउसफुल 4 रिलीज़ हो चुकी हैं, जबकि गुड न्यूज़ रिलीज़ होने वाली है। केसरी ने 153 करोड़, मिशन मंगल ने 200.16 करोड़ और हाउसफुल 4 ने 206 करोड़ जमा किये थे। तीनों को मिलाकर अक्षय की फ़िल्मों ने 500 करोड़ से अधिक बॉक्स कलेक्शन किया है।

IANS के मुताबिक फोर्ब्स लिस्ट 2019 में अक्षय की कुल कमाई 293.25 करोड़ रुपये रही है, जो कि पिछले साल के मुक़ाबले 58.51 फीसदी अधिक है। सलमान ख़ान की फ़िल्म दबंग 3 शुक्रवार (20 दिसम्बर) को रिलीज़ हो रही है। इससे पहले भारत रिलीज़ हुई है, जिसने 200 करोड़ से अधिक कलेक्शन किया था। सलमान इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। सलमान की कुल कमाई 229.25 करोड़ रही। सलमान को दूसरे स्थान पर क्रिकेटर विराट कोहली ने रिप्लेस किया है, जिन्होंने 252.72 करोड़ की कमाई 2019 में की। पिछले साल सलमान ने फोर्ब्स की लिस्ट को टॉप किया था।

द 2019 फोर्ब्स इंडिया सेलेब्रिटी 100 लिस्ट सेलेब्रिटीज़ की शोहरत और विभिन्न स्रोतों से होने वाली आय के आधार पर तैयार की गयी है। यह आय एक अक्टूबर 2018 से 30 सितम्बर 2019 के बीच की है।

बॉलीवुड के किंग ख़ान शाह रुख़ ख़ान भी 124.38 करोड़ की कमाई के साथ टॉप 10 में पहुंच गये हैं। शाह रुख़ की इस साल कोई फ़िल्म तो रिलीज़ नहीं हुई, मगर प्रोडक्शन और विज्ञापनों के ज़रिए उन्होंने अपनी इनकम बनाये रखी। आलिया भट्ट आठवीं पोजिशन पर हैं, जबकि दीपिका पादुकोण दसवें स्थान पर हैं। यह पहली बार है, जबकि इस लिस्ट में दो एक्ट्रेसेज़ टॉप 10 में आयी हों। दीपिका पादुकोण की फ़िल्म छपाक जनवरी में रिलीज़ हो रही है। वहीं, आलिया भट्ट अब ब्रह्मास्त्र में दिखायी देंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button