ब्रेकिंग
Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कैफे संचालक शिवा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में बड़ा खुलासा, मॉडल श्रद... Bulandshahr ADM Judicial Death: बुलंदशहर के एडीएम न्यायिक भारत राम यादव का निधन, हार्ट अटैक और ब्रेन... IND-W vs ZIM-W 3rd T20: भारत ने जिम्बाब्वे को 92 रनों से रौंदा, सीरीज पर 3-0 से कब्जा— हरमनप्रीत कौर... Salman Khan Security Increased: टाइगर श्रॉफ पर हमले के खुलासे के बाद सलमान खान की सुरक्षा सख्त, गैले... Saudi Arabia Death Penalty: सऊदी अरब में दो बांग्लादेशी नागरिकों को दी गई फांसी, मक्का की मस्जिद में... SBI Data Leak Alert: भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहकों का पर्सनल डेटा डार्क वेब पर लीक, मोबाइल नंबर और ए... Smart Gadgets for Daily Habits: बुरी आदतें छुड़ाने और लाइफस्टाइल सुधारने में मदद करेंगे ये 5 अनोखे ग... Karwa Chauth Vrat Rules: करवा चौथ पर चांद देखने के बाद कैसे खोलें व्रत? जानें चंद्रमा को अर्घ्य देने... Diabetes Diet Tips: डायबिटीज में ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये हेल्दी डाइट, एक्सपर्ट्स ने ... Cockroach Janata Party News: जेल में बंद CJP नेताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका की रिहाई की मांग, अभिजी...
व्यापार

गाड़ी का RC ट्रांसफर कराना हुआ बहुत आसान, नहीं काटने होंगे RTO के चक्कर

Online RC Transfer: भारत में रोजाना हजारों Second Hand Cars खरीदी और बेची जाती हैं और इनका रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट यानी RC Transfer करना काफी झंझट भरा काम है. अब ये काम काफी आसानी से किया जा सकता है. यहां हम आपको स्टेप बाय स्टेप बता रहे हैं कैसे चुटकियों में Online ये काम पूरा हो सकता है.

Online RC Transfer Step Step: मार्केट में रोजाना पुरानी यानी सेकेंड हैंड कारें खरीदी और बेची जाती हैं जिनका RC ट्रांसफर कराना काफी झंझट भरा काम होता है. बता दें कि जब तक आप गाड़ी की ओनरशिप अपने नाम ट्रांसफर (RC Transfer) नहीं कर लेते हैं तब तक आप उस वाहन के मालिक नहीं कहे जाते हैं. आप पुराना वाहन खरीद या बेच रहे हैं तो आपके लिए वाहन का रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर करना अनिवार्य होता है. RC Transfer कराने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. कई बार RTO ऑफिस के चक्कर काटने पड़ते हैं. आज हम आपको इसका पूरा प्रोसेस बता रहे हैं.

14 दिन के अंदर RC ट्रांसफर कराना जरूरी

किसी भी गाड़ी को बेचने के विक्रेता को 14 दिन के अंदर उसकी RC ट्रासंफर करानी जरूरी होती है. इसके लिए आपको अपने RTO में अप्लाई करना होगा. जिसमें कुछ कागजों की जरूरत पड़ती है. इन कागजों में RC की ओरिजिनल कॉपी होना आवश्यक है. इसके अलावा आपको Form 29 भरना होगा, जिसमें खरीदने वाले का पासपोर्ट साइज फोटो और खरीदार के साइन होना जरूरी हैं.

30 दिन के अंदर RC ट्रांसफर

यह फॉर्म RTO की वेबसाइट पर आसानी से मिल जाता है जिसे कि आप डाउनलोड करके RTO में जमा कर सकते हैं. इसके बाद 30 दिन के अंदर RC ट्रांसफर होकर नए पते पर भेज दी जाती है. लेकिन एक राज्य से दूसरे राज्य में वाहन के ट्रांसफर होने की स्थिति में फॉर्म 28 का उपयोग किया जाता है जिसमें कि 30 दिन से ज्यादा का समय लग सकता है. दो राज्यों के बीच रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर कराना पहले काफी पेचीदा काम था जो अब आसानी से ऑनलाइन किया जा सकता है.

ऐसे करें ऑनलाइन ट्रांसफर

– इसके लिए सबसे पहले आपको Minry of Transport Highway की आधिकारीक वेबसाइट https://parivahan.gov.in/parivahan/

– इस वेबसाइट पर जाकर आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर , ईमेल एड्रेस आदि डालकर अपना अकाउंट बनाना है.

– अकाउंट बन जाने के बाद आपको ऑनलाइन सर्विस पर क्लिक करना है. यहां आपको Vehicle Related service ऑप्शन सिलेक्ट करना है.

– अब आपके सामने एक APPLICATION FORM खुलेगा, जहां आपको अपने वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर डाल कर OTP आपके मोबाइल नंबर पर ही आएगा.

– OTP दर्ज करने के बाद आपके सामने नया पेज ओपन होगा. यहां आपको Transfer of Ownership ऑप्शन पर क्लिक करना है. इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें.

– SUBMIT करने के बाद आपके सामने FORM आएगा, यहां आपको वाहन और रजिस्ट्रेशन के जानकारी देना है.

– अब आपको फॉर्म सबमिट करना है. इसके बाद अपनी इच्छानुसार RTO ऑफिस से अपॉइंटमेंट की तारीख ले सकते हैं.

RTO ऑफिस जाकर आपको बताया गया सारा प्रोसेस करें, यहां आपको सभी डॉक्यूमेंट और प्रोसेसिंग फीस देना होगी. इसके बाद आपको तारीख बताई जाएगी, उस दिन जाकर आप अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button