ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
व्यापार

पेंशन फंड की ओर तेजी से बढ़ रहा लोगों का रुझान

कोरोना काल के बाद से लोग पेंशन योजना को लेकर काफी सचेत नजर आ रहे हैं।  एनपीएस और अटल पेंशन योजना (एपीवाई) से जुड़ने वालों की संख्या में पिछले पांच साल में 236 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। वर्ष 2017 से लेकर वर्ष 2022 मार्च तक एनपीएस योजना से जुड़ने वालों की संख्या में 88.1 प्रतिशत तो एपीवाई से जुड़ने वालों की संख्या में 335 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

आने वाले समय में पेंशन फंड से लोग तेजी से जुड़ेंगे क्योंकि इतना अधिक रिटर्न किसी और फंड से नहीं मिलता है।पीएफआरडीए के मुताबिक पिछले पांच साल में एनपीएस स्कीम ने 9.0-12.7 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। पांच साल पहले एनपीएस और एपीवाई से जुड़ने वालों की संख्या कुल आबादी का मात्र 1.2 प्रतिशत था जो अब 3.7 प्रतिशत हो गया है।

पीएफआरडीए की रिपोर्ट के मुताबिक एपीवाई से इसलिए भी लोग तेजी से जुड़े हैं क्योंकि यह सिर्फ पेंशन स्कीम नहीं है बल्कि बचत का महत्वपूर्ण तरीका है। यह पूरी तरह से जोखिम से मुक्त है क्योंकि सरकार इसकी गारंटी लेती हैऔर पीएफआरडीए इसका नियामक है। तभी मार्च, 2017 में अटल पेंशन योजना से जुड़ने वालों की संख्या सिर्फ 92.9 लाख थी जो इस साल मार्च अंत तक 4.04 करोड़ हो गई। पीएफआरडीए के मुताबिक अटल पेंशन योजना से जुड़ना और निकलना दोनों आसान है।

18-40 साल वालों से जुडी अटल पेंशन योजना से जुड़ने वालों को 60 साल के बाद 1000-5000 रुपये की पेंशन मिलती है और अगर पेंशन लेने वाले की मृत्यु हो जाती है तो उसकी पत्नी को ताउम्र वह पेंशन मिलती है।अगर अटल पेंशन योजना से जुड़ने वाले व्यक्ति की मौत 60 साल से पहले हो जाती है तो जमा की गई पूरी राशि लौटा दी जाती है जिस पर 9.4 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलता है।सरकारी कर्मचारियों के लिए एनपीएस से जुड़ना अनिवार्य है, लेकिन कारपोरेट सेक्टर के कर्मचारी भी भविष्य की सुरक्षा को देखते हुए एनपीएस स्कीम से जुड़ रहे हैं। मात्र 500 रुपए के योगदान से एनपीएस स्कीम से जुड़ा जा सकता है।

Related Articles

Back to top button