ब्रेकिंग
नेपाल में ग्लेशियल झील फटने से बिहार में हाई अलर्ट: गंडक बराज के सभी 36 फाटक खोले गए, कोसी-सारण तटबं... नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर विनाशकारी बाढ़: नेपाल में खुली तबाही, चीन में आंकड़ों पर रहस्य ₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही...
मनोरंजन

अभिनेत्री गहना वशिष्ठ उर्फ वंदना तिवारी ने एकता कपूर पर सनसनीखेज आरोप लगाए

मुंबई। एकता कपूर की कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स और ऑल्ट बालाजी टेलीविजन कलाकारों को अपने कार्यक्रमों का लालच देकर उन्हें महीनों तक घऱ में बिठाए रखती है और फिर अपनी मर्जी के हिसाब से सौदा न होने पर इन कलाकारों का करार रद्द कर देती है। गहना वशिष्ठ ने ये आरोप एकता कपूर के चर्चित कार्यक्रम ‘लॉकअप’ में खुद को साइन किए जाने और फिर कार्यक्रम में शामिल न किए जाने को लेकर लगाए हैं। गहना वशिष्ठ के इन आरोपों पर आल्ट बालाजी के अधिकारियों ने संपर्क किए जाने के बावजूद अब तक कुछ नहीं कहा है।  टेलीविजन रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ की तर्ज पर एकता कपूर की कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स ने अपनी डिजिटल कंपनी ऑल्टबालाजी के बैनर तले एक शो बनाया है ‘लॉकअप’। फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत इसकी होस्ट हैं। इस शो में फिल्म, टीवी और सोशल मीडिया की 16 विवादास्पद हस्तियों को लाने का एलान कार्यक्रम की शुरुआत मे किया गया था। एकता कपूर के अपने ओटीटी ऑल्ट बालाजी के साथ साथ इसका प्रसारण एक और ओटीटी एमएक्स प्लेयर पर भी होता है।
अभिनेत्री गहना वशिष्ठ का आरोप है कि आल्ट बालाजी की तरफ से उन्हें इस कार्यक्रम के लिए बीते साल दिसंबर महीने में संपर्क किया गया। पैसों को लेकर लंबे मोल तोल के बाद डेढ़ लाख रुपये प्रतिदिन पर सौदा तय हुआ और उनके साथ कंपनी ने प्रोमो और अन्य प्रचार सामग्री की शूटिंग भी की। शो लॉन्च होने के दो से चार हफ्तों के बाद गहना की शो में एंट्री तय बताई गई थी। लेकिन, जब तय अवधि बीतने के बाद भी गहना को शो में नहीं बुलाया गया तो गहना ने इसके बारे में सवाल पूछने शुरू किए। गहना ने इस बारे में जो व्हाट्सएप चैट दिखाई उसके हिसाब से गहना को बार बार टाला जाता रहा।
अब बीते कुछ दिनों से एकता कपूर के इस रियलिटी शो ‘लॉकअप’ के फिनाले की तैयारियां शुरू हो चुकी है। गहना ने जब इस बारे में कंपनी के अधिकारियों से बात की तो उन्हें इस शो का करार खत्म किए जाने की सूचना दे दी गई। गहना का ये भी कहना है कि इन चार महीनों के दौरान उन पर दूसरा कोई काम करने की भी रोक लगी रही और आल्ट बालाजी ने भी उन्हें काम नहीं दिया। अपने जीवन के चार महीने यूं ही बेकार चले जाने से गहना काफी क्षुब्ध दिखीं और इस बारे में कानूनी कार्रवाई करने की भी चेतावनी उन्होंने दी।
गहना वशिष्ठ के आरोपों पर बालाजी टेलीफिल्म्स या आल्ट बालाजी का क्या कहना है, ये जानने के लिए ‘अमर उजाला’ ने ओटीटी आल्ट बालाजी के टैलेंट हेड रीदांश पटेल से संपर्क किया। फोन पर बातचीत करने के बाद रीदांश ने इस बारे में सारे सवाल व्हाट्सऐप करने को कहा ताकि वह अपनी लीगल टीम से बात करके इन सवालों का उत्तर दे सकें। 24 घंटे बीतने के बाद भी जब रीदांश का उत्तर नहीं आया तो उन्हें दोबारा फोन भी किया गया लेकिन इस बार उन्होंने फोन का उत्तर देना भी मुनासिब नहीं समझा।

Related Articles

Back to top button