ब्रेकिंग
हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग की तस्वीर बदलने वाले अनिल विज के कार्यकाल को किया गया याद, पूर्व निजी सचि... चंडीगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की नई पहल, बीट पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस और बीप... हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी आर्थिक राहत, छठे वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ते... पंचतत्व में विलीन हुए हरियाणा कांग्रेस के दिग्गज नेता फूल चंद मुलाना, पूरे राजकीय सम्मान के साथ दी ग... पंचकूला में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, रिश्वतखोरी में गिरफ्तार सीजीएसटी सुपरिंटेंडेंट के घर से 1.86 कर... चंडीगढ़ में अपना घर बनाने का सुनहरा अवसर, एस्टेट ऑफिस ने शुरू की 12 फ्री-होल्ड रिहायशी प्लॉटों की ई-... हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फूल चन्द मुलाना के निधन पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जताया गहरा ... झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, राज्य की विभिन्न जेलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 26 कैदियों को कि... अकवान तूफान का प्रकोप: रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से आने-जाने वाली 14 उड़ानें रद्द, यात्रियों की ... उत्तर बस्तर कांकेर में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान 3 किलो का शक्तिशा...
उत्तरप्रदेश

दिनदहाड़े पत्नी की गोली मारकर की हत्या

मथुरा । मथुरा में थाना रिफाइनरी क्षेत्र के गांव भाहई में मंगलवार की सुबह पुलिस के सामने पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। गोली माथे पर दागी थी। घटना स्थल पर ही महिला की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपित फरार हो गया। एसएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस, एसओजी समेत रिफाइनरी सर्किल का फोर्स लगाया है।

गांव भाहई निवासी गंगा सिंह की पत्नी सोनिया (29) आठ-नौ महीने अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। करीब दो महीने पहले पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले नौ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मंगलवार सुबह पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पत्नी ने यूपी डायल 112 पर काल कर दिया। पुलिस गांव पहुंच गई। महिला पुलिसकर्मियों से बातचीत कर रही थी। महिला अपनी शिकायत दर्ज कराए जाने के लिए पुलिस के साथ में चलने को हुई तो पति ने घर में कपड़े रह जाने की बात कहकर उसको आवाज लगाई। सोनिया कपड़े लेने के लिए घर के अंदर घुसी।

तभी पहले से ही तमंचा लिए खड़े पति ने सोनिया के माथे पर गोली मार दी। गोली लगते ही सोनिया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस कुछ समझती, उससे पहले ही गंगा सिंह भाग निकला। पुलिस की मौजूदगी में हुई हत्या की खबर से विभाग में खलबली मच गई।

एसएसपी शैलेश पांडेय पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया जिस समय वारदात हुई, उस समय पुलिस घर के बाहर खड़ी हुई थी। महिला और उसके पति के बीच विवाद हुआ था। उसके चलते ही घर के अंदर पति ने महिला की हत्या कर दी। जिस प्रेमी के साथ पहले महिला गई थी, वह अभी जेल में है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस और एसओजी के साथ-साथ रिफाइनरी सर्किल की पुलिस टीम को लगाया गया है।

 

Related Articles

Back to top button