ब्रेकिंग
आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने म... "राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?" TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खा... छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी तत्काल सस्पेंड NEET 2026 धांधली: परीक्षा से 3 दिन पहले लीक हुए थे पेपर! CBI चार्जशीट में NTA विषय विशेषज्ञों और सीक... E20 इथेनॉल पेट्रोल पर सियासत तेज: राहुल गांधी बोले— 'जनता की जेब से चुरा रहे पैसे', पेट्रोलियम मंत्र... महाराष्ट्र राजनीति में बड़ा उलटफेर: अजित पवार की NCP की रणनीति संभालेंगे प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवा... अतीक अहमद के बेटों उमर और अली को मिली हाईकोर्ट से पैरोल, छोटे भाई आबान के जनाजे में होंगे शामिल गाजियाबाद 4 साल की मासूम से रेप-हत्या मामला, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दो प्राइवेट अस्पताल ₹12 ल... मुंबई के मुलुंड में पूरी सड़क ही हो गई 'गायब'! BJP विधायक मिहिर कोटेचा ने दर्ज कराई शिकायत, BMC से म... अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जाते वक्त...
देश

अचानकमार टाइगर रिजर्व में घायल बाघिन पिंजरे में कैद, चार घंटे मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू

बिलासपुर। अचानकमार टाइगर रिजर्व में घायल बाघिन को चार घंटे की मशक्कत के बाद मंगलवार की सुबह 10 बजे रेस्क्यू कर लिया गया है। रायपुर जंगल सफारी व कान्हा टाइगर रिजर्व से पहुंची चिकित्सकों की टीम ने ट्रैंक्यूलाइजर गन से बेहोश किया। बेहोश होने के बाद बाघिन को कानन पेंडारी जू से मंगाए गए पिंजरे में डाला गया। घायल बाघिन को लेकर दल कानन पेंडारी जू के लिए रवाना हो गया। बाघिन को कानन में तब तक रखा जाएगा जब तक वह पूरी तरह स्वस्थ्य नहीं हो जाती।

छपरवा रेंज के बरमाननाला के समीप बाघिन के घायल होने की जानकारी मिली थी। वनकर्मी की इस सूचना के बाद हड़कंप मच गया। डिप्टी डायरेक्टर सत्यदेव शर्मा ने तत्काल इस संबंध में वन्य प्राणी प्रधान मुख्य वनसंरक्षक नरसिंह राव को अवगत कराया। साथ ही जंगल सफारी की रेस्क्यू टीम की मदद मांगी। मामला बाघ का होने के कारण प्रधान मुख्य वनसंरक्षक सोमवार को खुद रेस्क्यू टीम को लेकर अचानकमार टाइगर रिजर्व पहुंचे। इधर अचानकमार टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने कान्हा टाइगर रिजर्व से भी मदद मांगी थी।

जिस पर वहां के चिकित्सक डा. संदीप अग्रवाल भी रवाना हुए। हालांकि दोनों टीम को पहुंचते- पहुंचते अंधेरा हो गया। इसके बाद भी रात में बाघिन को तलाश करने का प्रयास किया गया। लेकिन रेस्क्यू टीम को बाघिन नजर नहीं आई। ऐसी स्थिति में सुबह रेस्क्यू करने का निर्णय लिया गया। सुबह पांच से जंगल सफारी के चिकित्सक डा. राकेश वर्मा व कान्हा के चिकित्सक डा. संदीप अग्रवाल मौके पर पहुंचे।

डा. वर्मा के हाथों में ट्रैंक्यूलाइजर गन था। इसी में बेहोश करने की दवा था। एक निर्धारित दूरी से उन्होंने बाघिन पर निशाना साधा। जो सीधे बाघिन पर लगी थी। थोड़ी ही देर में वह बेहोश हो गई। बेहोश होने के बाद अन्य वनकर्मी पहुंचे और उसे पिंजरे में डाला गया। यह पिंजरा कानन पेंडारी जू मंगाया गया था। शाम चार बजे तक बाघिन को लेकर अमला कानन पेंडारी जू पहुंचेगा।

पीठ में हैं घाव

अचानकमार टाइगर रिजव के डिप्टी डायरेक्टर सत्यदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि की। उनका कहना है कि बाघिन घायल थी। उसकी पीठ पर पुराने घाव है। जिसके चलते वह कमजोर हो गई है। रेस्क्यू कर बाघिन को कानन पेंडारी जू भेजा गया है। जब तक स्वस्थ्य नहीं हो जाती कानन व जंगल सफारी के चिकित्सकों की निगरानी में कानन पेंडारी जू में रखा जाएगा। घायल बाघिन की उम्र 12 साल है।

Related Articles

Back to top button