ब्रेकिंग
Rakesh Agarwal IAS Case: अलमारी के ताले टूटे, गैस फैलाकर सबूत मिटाने की कोशिश, पुलिस जांच में जुटे क... Ujjain Demolition and Security News: शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने का काम जारी, 40 मजदूर त... Jabalpur High Court Paddy Scam Hearing: मध्य प्रदेश के 34 करोड़ के धान घोटाले पर हाईकोर्ट में सुनवाई... Guna Unique Coin Collection: गुना के अजय जैन के पास है मौर्य और मुगल काल के 2000 से अधिक प्राचीन सिक... Mona Lisa Birth Certificate MP High Court Verdict: इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मोनालिसा के पहले जन... Kaushalya Devi Sany Bhajan: रामधुनी में मंजीरा बजाती नजर आईं मुख्यमंत्री की पत्नी, डिप्टी सीएम विजय ... Kanker Collector Mandri Dance: सेवा संकल्प शिविर में ग्रामीणों के साथ झूमे कलेक्टर कुंदन कुमार, वीडि... Pregnant Woman Death in Korba: दीपिका बस्ती निवासी महिला ने तोड़ा दम, परिजनों की गुहार अनसुनी करने क... Madhya Pradesh Health Crisis: उकवा क्षेत्र के सुंदरवाही गांव में मातम, राहुल गांधी आज मृत बच्चों के ... Rahul Gandhi Balaghat Visit: राहुल गांधी के आदिवासी दौरे पर सियासत तेज, भाजपा के आरोपों पर जीतू पटवा...
देश

मैंगो जूस भेजने के नाम पर रायपुर के कारोबारी से एक करोड़ की धोखाधड़ी, इधर-दो शातिर चढ़े पुलिस के हत्थे

रायपुर। राजधानी रायपुर में मैंगो जूस भेजने के नाम पर एक करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। दरअसल बड़ोदरा गुजरात की मनपसंद ब्रेवरेज के मालिक अभिषेक सिंह ने रुपए लेकर मैंगो जूस की सप्लाई नहीं की।

शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। रायपुर के भनपुरी स्थित एचआर एजेंसीज के मैनेजर इंद्रपाल सिंघहुरा ने शिकायत दर्ज कराई है कि अभिषेक ने सवा दो करोड़ रुपए लेकर मैंगो जूस नहीं भेजा। फिलहाल खमतराई थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इधर, लाखों की चोरी को अंजाम देने वाले दो शातिर चढ़े पुलिस के हत्थे

राजधानी रायपुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग क्षेत्रों में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए विधानसभा क्षेत्र के सीएसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपितों से लगभग सात लाख रुपयों के कीमती सामान को जब्‍त किया गया है। वहीं, शातिर चोर राजधानी रायपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में घूम-घूमकर घटना को अंजाम देते थे। पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली, जिसके बाद कचना निवासी दो आरोपितों को पुलिस ने धरदबोचा।

थाना प्रभारी ममता शर्मा ने बताया कि गिरफ़्तार आरोपित पूर्व में भी लोहा चोरी के मामले के जेल जा चुका है। आरोपितों से मेटाडोर,बाइक,टीवी, फ्रीज़ सहित अन्य चोरी किए गए सामान को बरामद किया गया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को कई और राज भी पता चले हैं। आरोपितों के ठिकानों के बारे में भी जानकारी मिली है। इससे अपराध पर लगाम लगाया जा सकेगा।

Related Articles

Back to top button