ब्रेकिंग
IND vs WI Squad Update: वॉशिंगटन सुंदर और प्रसिद्ध कृष्णा बाहर, नमन धीर और अंशुल कंबोज की टीम इंडिया... Nushrratt Bharuccha Accident: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा का बाली में हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में भर... Moradabad Dilari Police Station: बंधक बनाकर युवती से दुष्कर्म, खंडहर में फेंककर भागे आरोपी, पीड़िता ... डोनाल्ड ट्रंप को इस साल भी नोबेल शांति पुरस्कार मिलने की संभावना नहीं: ईरान युद्ध बना बड़ा रोड़ा Kumaun University Haldwani News: त्रिकोणीय मुकाबले में एबीवीपी को पछाड़ा, भारी मतों से दर्ज की जीत No UPI Day 2 October: 2 अक्टूबर को बाजार जाने से पहले रख लें कैश, MDR चार्ज के विरोध में नहीं चलेगा ... Japanese Monks Maha Mandaleshwar: केन्ता इशियामा बने श्री महादेव गिरी और दाईसाकू बने श्रीकृष्णा गिरी... व्हाट्सएप ने टीन अकाउंट्स के लिए पेश किए नए पैरेंटल कंट्रोल्स: बच्चों की डिजिटल सुरक्षा होगी और मजबू... ISBT Dehradun Accident: बंद कमरे में जनरेटर चलाकर सोए थे कर्मचारी, कार्बन मोनोऑक्साइड गैस से गई जान पारण और उद्यापन में क्या है अंतर? व्रत के विधान को सही तरह से समझना है जरूरी
देश

बारिश नजदीक, सताने लगी रेलवे क्वार्टर में पानी भरने की चिंता

बिलासपुर। बारिश नजदीक है। ऐसे में रेलवे क्वार्टरों में पानी भरने की चिंता सताने लगी है। समस्या अब तक समाप्त नहीं हुई। इसे देखते हुए स्वतंत्र रेलवे बहुजन कर्मचारी यूनियन ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महाप्रबंधक को ज्ञौंपन सौंपकर निकासी की व्यवस्था सुधाराने का निर्देश देने की मांग की है। जिससे की रेलकर्मी व उनके स्वजनों को किसी तरह की परेशानी न हो।

बरसात में रेलवे क्षेत्र में भी निकासी की बड़ी समस्या रहती है। सबसे ज्यादा प्रभावित आरटीएस व एनई कालोनीवासी रहते हैं। यहां प्रत्येक मकानों में पानी घुस जाता है। इसके कारण कीड़े – मकोड़े भी आवा के अंदर घुस जाते हैं। कालोनीवासी ने दहशत में रहते हैं और इस बात की डर सताने लगती है कि कही काट न ले। घटना की आशंका के मद्देनजर रतजगा तक करना पड़ता है। कई बार ऐसा भी हुआ है कि सामान पानी में बह गए या खराब हो गए। इस समस्या के समाधान के लिए कालोनीवासी कई बार मांग कर चुके हैं,

लेकिन अभी तक दूर नहीं हुई। इस बार मानसून प्रारंभ होने से पहले यूनियन इस मुद्दे को सीधे महाप्रबंधक के समक्ष रखा है। यूनियन के सहायक महामंत्री मनोज कुमार ने बताया कि पिछले साल भी मंडल रेल प्रबंधक को इस समस्या से अवगत कराया गया है। इस बार भी कालोनीवासी मानसून से पहले चिंतित है। उनका कहना है कि यदि अभी से निकासी व्यवस्था को ठीक कर ली जाए तो भारी बारिश के दौरान भी कालोनी के रहवासियों को राहत मिलेगी। यदि इस समस्या को प्रमुखता से नहीं ली गई तो पिछले साल की तरह इस बार भी यही दिक्कत आएगी।

Related Articles

Back to top button