ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
देश

शिल्पियों को मिलेगा अब और बेहतर प्रशिक्षण: मंत्री

रायपुर। ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रुद्रकुमार ने छत्तीसगढ़ के हस्तशिल्प उत्पादों के जरिए हस्तशिल्पियों को बेहतर बाजार और उन्हें नियमित आय का जरिया उपलब्ध कराने हस्तशिल्पों की गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिल्पकारों द्वारा उत्पादित सामग्री की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए शिल्पियों को बेहतर प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाए, ताकि उनकी कला में और अधिक निखार आ सके।

मंत्री ने सोमवार को अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड और छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड के अधिकारियों की वर्चुअल समीक्षा बैठक को संबोधित किया। बैठक में प्रमुख सचिव डा. मनिन्दर कौर द्विवेदी उपस्थित थीं। हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप और जिलों के ग्रामोद्योग अधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक में शामिल हुए। उन्होंने आगे कहा कि इन उत्पादों को आनलाइन प्लेटफार्म में बेहतर ढंग से प्रदर्शित किया जाए। इससे इन शिल्पियों को न केवल देश, बल्कि उनकी मांग विदेशों में भी बढ़ेगी।

आनलाइन प्लेटफार्म को अधिक प्रभावी और आकर्षक बनाया जाए

मंत्री ने कहा कि शिल्पियों की सामग्री की बिक्री के लिए उपलब्ध कराए गए आनलाइन प्लेटफार्म को अधिक प्रभावी और आकर्षक बनाया जाए। उन्होंने माटीकला बोर्ड के माध्यम से कुम्हारों की आजीविका और उन्हें नियमित रूप से रोजगार उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभांवित किया जाए।

दिल्ली स्थित विदेशी दूतावासों में मांग

प्रमुख सचिव ग्रामोद्योग डा. मनिंदर कौर द्विवेदी ने बताया कि शिल्पकारों के उत्पादों को देश-विदेश में भी आनलाइन प्लेटफार्म पर बेहतर प्रतिसाद मिल रहा है और दिल्ली स्थित विदेशी दूतावासों में भी इन उत्पादों की लगातार मांग आ रही है। उन्होंने हस्तशिल्प उत्पादों का फोटो सेशन होने के बाद भी अब तक उनकी कोडिंग नहीं किए जाने पर अप्रसन्नता व्यक्त की है।

Related Articles

Back to top button