ब्रेकिंग
दुबई से पति को तलाशते हुए सतना पहुंची महिला: महिला थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी की शिकायत 🛕 खैरागढ़ के जमातपारा में 300 साल पुराना बनबिहारी मंदिर: कृष्ण भक्ति और रियासतकालीन इतिहास का संगम Durg News: दिव्यांगता को बनाया ताकत, दुर्ग के दृष्टिबाधित शिक्षक अवतार गुप्ता ने की डिजिटल एक्सेसिबि... Chhattisgarh BJP News: रायपुर में जुटेगा प्रबुद्ध वर्ग और ओबीसी मोर्चा, संगठन महामंत्री पवन साय देंग... Guru Balakdas Jayanti: पंडरिया में धूमधाम से मनी गुरु बालकदास की 221वीं जयंती, 30 गांवों में निकली भ... NTPC Korba Blackout: एनटीपीसी कोरबा की सभी 7 यूनिट्स एक साथ ट्रिप, 7 राज्यों में गहराया बिजली संकट Jashpur News: 850 साल पुराने रियासतकालीन बालाजी मंदिर में गूंजे श्रीकृष्ण के जयकारे, राजपरिवार ने झु... CGPSC State Service Exam: कम अभ्यर्थियों के चयन पर सीजीपीएससी का स्पष्टीकरण, 21 सितंबर से साक्षात्का... रायगढ़ जिले के लिए गौरव का पल: प्राथमिक शाला सेमरा की दो शिक्षिकाएं राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम... रायपुर में शिक्षक दिवस पर राज्य स्तरीय सम्मान समारोह: 63 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित, 4 को मिला स्मृति ...
देश

मनी लॉन्ड्रिंग केस: रॉबर्ट वाड्रा की अग्रिम जमानत रद करने की याचिका पर सुनवाई टली

नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को मनी लांड्रिंग मामले में रॉबर्ट वाड्रा और उनके करीबी सहयोगी मनोज अरोड़ा को दी गई अग्रिम जमानत को रद करने को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की याचिका पर सुनवाई को टाल दी है। मामले की अगली सुनवाई 11 फरवरी को होगी।

इससे पहले 23 दिसंबर को वाड्रा की कानूनी टीम द्वारा वरिष्ठ वकील केटीएस तुलसी की अनुपस्थिति का हवाला देते हुए अधिक समय मांगने के बाद मामले को 14 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दिया गया था।

ट्रायल कोर्ट ने वाड्रा और अरोड़ा को  दी थी अग्रिम जमानत

ट्रायल कोर्ट ने 1 अप्रैल को वाड्रा और अरोड़ा को अग्रिम जमानत दी थी। कोर्ट ने दोनों को 5 लाख रुपये के निजी मुचलके और इतने के ही जमानत राशी पर जमानत देने का निर्देश दिया था। रॉबर्ट वाड्रा कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति हैं।

वाड्रा ने पूछताछ के दौरान सहयोग नहीं किया- ईडी

बाद में दोनों की अग्रिम जमानत को रद करने की मांग करते हुए, ईडी का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील डीपी सिंह ने कहा था कि ट्रायल कोर्ट ने कुछ तथ्यों पर विचार नहीं किया। ईडी ने कहा था कि वाड्रा ने पूछताछ के दौरान सहयोग नहीं किया।

अग्रिम जमानत ने जांच को बाधित किया

जांच एजेंसी ने दावा किया था कि वाड्रा और अरोड़ा को दी गई अग्रिम जमानत ने जांच को बाधित कर दिया। यह मामला लंदन स्थित 1.9 मिलियन पाउंड की संपत्ति की खरीद में कथित रूप से मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button