ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...
मनोरंजन

माइनस 14 डिग्री भयंकर ठंड और बर्फ के बीच ऐसे शूटिंग कर रहे अमिताभ बच्चन, चौंका देंगी ये तस्वीरें

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन को आज सदी का महानायक कहा जाता है और इसके बीच है एक्टिंग के लिए उनका जुनून। अमिताभ बच्चन 77 साल के हो गए हैं और लंबे समय से उनकी तबीयत भी ठीक नहीं रहती है, लेकिन फिर भी उन्होंने एक्टिंग के इस जुनून को बरकरार रखा है। इस बात का सबूत है हाल ही में सामने आई उनकी ये तस्वीरें, जिसमें वो माइनस 14 डिग्री तापमान में शूटिंग करते नजर आ रहे हैं।

दरअसल, अमिताभ बच्चन अभी अपनी अपकमिंग फिल्म चेहरे की शूटिंग में व्यस्त हैं और इस फिल्म में उनके साथ नजर आने वाले हैं इमरान हाशमी। इमरान हाशमी और अमिताभ की इस फिल्म की शूटिंग स्लोवाकिया में चल रही है और फिल्म के कई सीन बर्फीले पहाड़ों के बीच शूट होने हैं। अमिताभ बच्चन ने खुद स्लोवाकिया की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

इन तस्वीरों में दिख रहा है कि वो सर्दी से बचने के लिए पूरी तरह ठके हुए हैं और जैकेट में दिखाई दे रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने कई ट्वीट किए हैं, इसमें एक ट्वीट में उन्होंने एक्शन डायरेक्टर अब्बास अली की फैमिली के साथ काम करने के अनुभव शेयर किए हैं और शूटिंग की फोटो भी है। वहीं एक ट्वीट में अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा है- ‘ये सर्दी सर पे बीती…. तन ढका, अंग ढका, ढका पूर्ण शरीर…. मन को ढकने से बाज़ रहे, यही है तक़रीर- अब।’

Amitabh Bachchan

✔@SrBachchan

T 3579 – KAL .. AAJ .. aur .. KAL !🙏👏
worked with the Father , then with the Son , and now the Grandson ..
The family – simple , hard working & bringing world class effects ..
Late actor Habib Ali Moghul ; Action Director Abbas Ali Moghul ; Action Assistant Arbaaz Ali Moghul

887 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

Amitabh Bachchan

✔@SrBachchan

T 3579 –
Yeti yeti yeti ..
ye sardi sar pe beeti ..
tan dhaka, ang dhaka .. dhaka poorn shareer
man ko dhakne se baaz rahe, yahi hai taqreer ~ ab

Yeti yeti yeti
ये सर्दी सर पे बीती
तन ढका , अंग ढका , ढका पूर्ण शरीर
मन को ढकने से बाज़ रहे , यही है तक़रीर ~ अब

1,189 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
इनसे पहले भी अमिताभ बच्चन ने पहले लोकेशन की तस्वीरें शेयर की थीं और बताया था कि वो स्लोवाकिया में चेहरे की शूटिंग कर रहे हैं। इन तस्वीरों में हर तरह बर्फ ही बर्फ दिखाई दे रही है और बिग बी ने बताया था कि अभी वहां माइनस 14 डिग्री तापमान है।
Amitabh Bachchan

✔@SrBachchan

T 3576 – .. the beauty of work .. minus 14 degrees temp, snow bound .. the Sun and the Moon in their immediate glory .. and the magnificence of pristine Slovakia and its mountain ranges ..
‘CHEHRE’ shows its work face ..

993 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
बता दें कि इससे पहले अमिताभ बच्चन ब्रह्मास्त्र फिल्म की शूटिंग के लिए मनाली में थे, जहां भी उन्होंने तेज ठंड में शूटिंग की थी। हाल ही में अमिताभ और इमरान ने स्लोवाकिया में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित किया था। बता दें कि हाल ही में उन्हें तबीयत की वजह से रेस्ट भी लेना पड़ा था, लेकिन फिर उन्होंने बाद में कौन बनेगा करोड़पति के एपिसोड शूट किए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button