ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...
मनोरंजन

Bigg Boss 13: क्या आगे भी सलमान खान ही होस्ट करेंगे शो? भाईजान ने दिया ये जवाब

नई दिल्ली। बिग बॉस 13 में बीते दिन वीकेंड का वार हुआ था जिसमें सलमान ने हर बार की तरह इस बार भी हफ्ते भर की रिपोर्ट दी है। कुछ दिनों पहले खबर थी कि शो को 4 हफ्तों के लिए एक्सटेंड किया गया है लेकिन फैंस इससे काफी नाराज़ थे क्योंकि बताया जा रहा था कि इस एक्सेंडेड वीक्स को सलमान खान नहीं बल्कि फराह खान होस्ट करेंगी। हाल ही में खुद सलमान खान ने इन एक्स्ट्रा हफ्तों को होस्ट करने का कन्फर्मेशन दिया है जिससे फैंस काफी खुश हैं।

बीते दिन सलमान खान द्वारा किसी एक सदस्य को घर से बेघर किया जाना था। हॉस्पिटल में अपना इलाज़ करवा रहे सिद्धार्थ शुक्ला भी इस हफ्ते नॉमिनेटेड हैं। सलमान खान ने सिद्धार्थ को बीते दिन वीडियो कॉल किया था। सलमान नें सिद्धार्थ शुक्ला को बताया कि वो नॉमिनेशन से सेफ हो गए हैं।

आगे सलमान सिद्धार्थ से उनका हाल चाल पूछते हैं, और उनके काफी मज़े लेते हैं। सिद्धार्थ शुक्ला सलमान खान  को बताते हैं कि जब वो हॉस्पिटल आए थे तो कमरे में घड़ी और टीवी थी अगले दिन जब वो उठे तो टीवी का कनेक्शन और घड़ी हटा दी गई। इसपर सलमान कहते हैं कि ये लोग परेशान करने में माहिर हैं, देखो मुझे भी परेशान करके पांच हफ्ते और इनक्रीज़ कर दिया और प्राइज़ को डिक्रीज़।

सलमान खान ने भले ही मज़ाक में इस बात का जिक्र किया हो मगर उनके फैंस इस न्यूज़ से काफी खुश हैं। सिद्धार्थ शुक्ला की बात करें तो उनकी तबीयत में पहले से ज्यादा सुधार आ चुका है, बताया जा रहा है कि दो दिनों में उन्हें वापस घर में भेजा जाएगा।

कुछ दिनों पहले खबर थी कि सलमान खान कई दिनों से शो छोड़ने कि फिराक में हैं। सलमान शो होस्ट करते समय काफी तनाव में आ जाते हैं एक ये भी कारण है कि सलमान की फैमिला नहीं चाहती की वो आगे किसी सीज़न में काम करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button