ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
मनोरंजन

रितिक रोशन ने किया कार्तिक के साथ धीमे-धीमें गाने पर डांस, आप भी बताइए कौन है बेहतर

नई दिल्ली। कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म पति पत्नी और वो 6 दिसम्बर को रिलीज़ हो चुकी है। बॉक्स ऑफिस में अच्छा प्रदर्शन कर रही फिल्म के गाने भी दर्शकों ने काफी पसंद किए हैं। इस फिल्म के गाने धीमे-धीमे में कार्तिक आर्यन ने जबरदस्त डांस किया है जिसे देखने के बाद हर तरफ धीमे-धीमे चैलेंज शुरू हो गया है।

इस गाने की स्टेप्स को फैंस के साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी सीखने की कोशिश कर रहे हैं। दीपिका पादुकोण के बाद अब रितिक रोशन ने भी कार्तिक आर्यन के साथ स्टेप्स फॉलो की हैं। इन दोनों को साथ डांस करते देख फैंस कन्फ्यूज़ हैं कि आखिर कौन बेहतर तरीके से स्टेप्स कर रहा है।

हाल ही में सोशल मीडिया में एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमें रितिक रोशन स्टेज परफॉर्मेंस दे रहे हैं। अपनी परफॉर्मेंस देने के बाद कार्तिक आर्यन को स्टेज पर बुलाते हैं। आगे कार्तिक आर्यन उन्हें धीमे-धीमे की स्टेप्स करके दिखाते हैं और बाद में रितिक उन्हें फॉलो करते हैं।

रितिक इतनी आसानी से इन स्टेप्स को फॉलो कर रहे हैं कि मानों उन्होंने इसकी ट्रेनिंग ली हो। कार्तिक और रितिक को साथ बेहतरीन डांस करते देख फैंस कन्फ्यूज़ हैं कि आखिर दोनों में से बेहतर कौन कर रहा है। वीडियो आने के बाद ट्वीटर पर कुछ कार्तिक को बेहतर बता रहे हैं तो कुछ रितिक को।

एक यूज़र ने वीडियो पर रितिक की तारीफ करते हुए लिखा, जब बात एक्टिंग और डांसिग की हो तो रितिक से पंगा नहीं लेना चाहिए।

किसी दूसरे यूज़र ने लिखा, आपने कमाल कर दिया, आपके मूव्स कार्तिक से भी बढ़िया हैं।

कार्तिक आर्यन की तारीफ करते हुए एक व्यक्ति लिखते हैं, इसे कहते हैं गुरू गुड रह गया और चेला शक्कर हो गया।

आपको बता दें कि रितिक रोशन से पहले दीपिका पादुकोण ने भी एयरपोर्ट पर कार्तिक आर्यन की इन स्टेप्स को सीखने की कोशिश की थी। दोनों की ये वीडियो काफी वायरल हुई थी।

कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म 6 दिसम्बर को रिलीज़ हो चुकी है जो कि बॉक्स ऑफिस में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म को साल 1978 में आई पति पत्नी और वो का रीमेक बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button