खेल
Ind vs WI ODI Live Score Update: भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

नई दिल्ली। India vs West Indies 1st ODI Match Live Score Update: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में वेस्टइंडीज टीम के कप्तान किरोन पोलार्ड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऐसे में भारतीय टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने मैदान पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरेगी।
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली(कप्तान), श्रेयस अय्यर, रिषभ पंत(विकेटकीपर), केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल और मोहम्मद शमी
वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग इलेवन
एविन लुइस, शाइ होप, शिमरोन हेटमायर, रोस्टन चेज, निकोलस पूरम(विकेटकीपर), किरोन पोलार्ड(कप्तान), जेसन होल्डर, शेल्डन कॉटरेल, रोमारियो शेफर्ड, हेडेन वॉल्श और अल्जारी जोसेफ






