ब्रेकिंग
Police News: सड़क हादसे में आरक्षक की दुखद मौत; सरकार ने परिवार को दी 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता Bhilai News: साईं मंदिर डकैतीकांड के 67 दिन बीते, पुलिस के हाथ अब भी खाली; आखिर कहाँ छिपे हैं डकैत? Double Murder: बाउंसर जीजा ने दो सालियों को मारी गोली, दोनों की मौत; इलाके में पसरा सन्नाटा Gold Robbery: ज्वेलरी शोरूम के मैनेजर पर तलवार से वार, बदमाशों ने लूटे 1 करोड़ के सोने-चांदी के जेवर Crime News: गवाही देने से नाराज बदमाश ने चलाया चाकू, दो युवक गंभीर रूप से घायल; आरोपी गिरफ्तार Balod Heritage: विश्व पटल पर चमका बालोद का करकाभाट; 5000 साल पुराने अवशेष देखने कोरिया से पहुंचे शोध... Prayas Entrance Exam 2026: छत्तीसगढ़ प्रयास स्कूलों में एडमिशन के लिए 10 मई को परीक्षा; NEET, JEE और... Chhattisgarh Crime: बालोद के पास पटरी पर मिले युवक-युवती के शव; प्रेम प्रसंग में जान देने की चर्चा, ... CG News: तेंदुए और हाथियों के हमले में दो की मौत; MCB और कोरिया में दहशत, वन विभाग की लापरवाही पर फू... IPL 2026 Final: बेंगलुरु से क्यों छिनी आईपीएल फाइनल की मेजबानी? जानें BCCI के इस बड़े फैसले के पीछे ...
छत्तीसगढ़

CM भूपेश ने की गोविंदपुर में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोलने की घोषणा, ग्रामीण के घर किया भोजन

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गोविंदपुर पहुंचे. मुख्यमंत्री ने गोविंदपुर में क्षेत्र के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की. उन्होंने माता राजमोहिनी समाधि स्थल परिसर में गेट निर्माण, सौंदर्यीकरण और अहाता निर्माण के लिए 50 लाख रुपए देने की घोषणा की. इसी प्रकार झरिया ज्वाला देवी मंदिर का सौंदर्यीकरण, 33/11 केवी सबस्टेशन की स्थापना की घोषणा की. विद्युत उप केन्द्र की स्थापना से आप-पास के 95 गांवों को फायदा होगा.

मुख्यमंत्री ने हाथी की समस्या से निपटने के लिए इस क्षेत्र के 11 गांवों में 33 जगहों पर सोलर लाइट लगाने, गोविंदपुर में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखा खोलने, 11 नंबर चौकी से रमकोटा मार्ग निर्माण की घोषणा की. ग्रामीणों की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने गोविंदपुर में आवर्ती चराई गौठान निर्माण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के निलंबन की कार्रवाई की घोषणा भी की. नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया और स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम भी इस अवसर पर उपस्थित थे.

आंगनबाड़ी का निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने गोविंदपुर की आंगनबाड़ी का निरीक्षण भी किया. आंगनबाड़ी में वे बच्चों से मिले और बच्चों को अपने हाथों से टॉफी बांटी. उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका से आंगनबाड़ी के संचालन के बारे में पूछा. मुख्यमंत्री ने उनसे बच्चों को दिए जाने वाले पोषण आहार और आंगनबाड़ी को नियमित खोलने के संबंध में जानकारी ली.

ग्रामीण के घर किया भोजन

सीएम भूपेश बघेल ने ग्राम पंचायत गोविंदपुर के जजावल उप स्वास्थ्य केंद्र में कोविड मरीजों के लिए 6 बिस्तर वार्ड का लोकार्पण भी किया. बघेल ने गोविंदपुर में समाज सेवी स्वर्गीय शीतल प्रसाद कन्नौजे के परिवार के साथ दोपहर का भोजन किया. उन्होंने शीतल प्रसाद कन्नौजे के पुत्र आदित्य लाल कन्नौजे को अपने पास बुलाकर अपने साथ भोजन के लिए बिठाया. मुख्यमंत्री वहां लोगों से मिलकर उनका हलचल पूछा. उन्होंने दो बुजुर्गों नंदका और सोमन लाल के साथ फोटो खिंचाई और उनसे हालचाल पूछा.

पेंशन संबंधित जानकारी ली

मुख्यमंत्री ने गोविंदपुर के ग्राम पंचायत भवन में भी दस्तावेजों की बारिकी से पड़ताल की. उन्होंने ग्राम पंचायत के सचिव से विधवा पेंशन और मुख्यमंत्री पेंशन के बारे में जानकारी ली. उन्होंने दोनों पेंशन योजना से संबंधित दस्तावेज भी मांगकर देखे. मुख्यमंत्री ने पंचायत सचिव और प्रतापपुर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से कब तक का पेंशन पात्र हितग्राहियों को वितरित किया जा चुका है, इसके बारे में भी जानकारी ली.

लंबित नहीं रहने चाहिए आवेदन

मुख्यमंत्री ने पंचायत सचिव और जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से पेंशन वितरण की जानकारी वाले पुराने और नए रजिस्टर के बारे में भी पूछा. उन्होंने मुख्यमंत्री पेंशन की रजिस्टर में दर्ज सूची और इसकी कम्प्यूटराईज्ड सूची का मिलान भी करवाया. मुख्यमंत्री ने राशन कार्ड बनाने के लंबित आवेदन के बारे में भी जानकारी ली. उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी योजना से संबंधित आवेदन लंबित नहीं रहना चाहिए. हितग्राहियों के आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उनका तत्काल निराकरण करें.

Related Articles

Back to top button