10:30 बजे बन्द होगा पब का म्यूजिक, 11 बजे बाद शराब परोसना भी गलत 12 बजे पूरी तरह खाली करना होगा पब हिदायत पर समझे तो ठीक वरना होगी सख्त कार्यवाही

हिदायत पर समझे तो ठीक वरना होगी सख्त कार्यवाही
इंदौर में पब कल्चर के खिलाफ पुलिस सख्त होटल में हुई बैठक में अफसर की हिदायत बोले रात 10.30 बजे म्यूजिक बंद होना चाहिए। 11 बजे से शराब भी परोसना गलत। 12 बजे पब पूरी तरह बंद कर वाट्सएप ग्रुप पर फोटो भेजे। 21 साल से कम वालों का तो प्रवेश ही नहीं होना चाहिए। बाहर से आने वाली सिगरेट में ड्रग हो सकती है, इसलिए बाहर से सिगरेट नहीं आनी चाहिए।
पब संचालको की मनमानी पर जोन-2 के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश व्यास ने गुरुवार को इलाके के 22 पब संचालकों को सख्त लहजे में समझाते हुए नियमों का पालन करने की हिदायत दी है। पब और बारों में आए दिन होने वाली गुंडागर्दी,हुड़दंग रोकने के लिए पुलिस ने एक होटल में संचालकों की बैठक बुलाई थी। उन्होंने कहा कि कई पब नियम और लाइसेंस की शर्तों का पालन नहीं कर रहे हैं। अर्थात नियमों के विपरीत चल रहे है। फिलहाल समझाइश दी जा रही है। बाद में सख्त कार्रवाई भी होगी। पब में 21 साल से कम उम्र के युवक-युवतियों को प्रवेश नहीं देना है। रात 10.30 बजे म्यूजिक बंद कर 11 बजे बाद शराब परोसना भी बंद करना होगा। पब में मौजूद लोगों के खाना खाने के लिए एक घंटा काफी है। इसलिए रात 12 बजे पब पूर्ण रूप से बंद कर खाली हो जाना चाहिए। पुलिस को वाट्सएप ग्रुप पर प्रतिदिन फोटो भी भेजना होगा। पुलिस इसके बाद कार्रवाई करेगी। धारा 144 का उल्लंघन पाया गया
तो संचालक और प्रबंधक के खिलाफ धारा 188 के तहत केस दर्ज होगा। चार केस बन जाने के बाद लाइसेंस रद्द होगा। गौरतलब है कि इंदौर में लगातार पबों को लेकर आपसी खींचतान हो रही है। दो दिन पहले कांग्रेसियों ने पब के बाहर हो हल्ला किया था।
पब के कर्मचारियों का चरित्र भी हो सत्यापित
व्यास ने पब व होटलों में काम करने वाले कर्मचारियों का चरित्र सत्यापन करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कई बार पत्रों में ड्रग्स मिलने की शिकायत मिलती है। पब वालों ने कहा कि लोग वाहर से भी ड्रग लेकर आ सकते हैं। एडीसीपी ने कहा कि आप बाहर से आने वाली सिगरेट पर प्रतिबंध लगा दीजिए। हो सकता है लोग सिगरेट में गांजा या ड्रग भरकर लाते हो।






