ब्रेकिंग
मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर प्राचीन पत्थर के स्तंभ 'दीपथून' पर नहीं जल सका दीपक: सुप्रीम कोर्ट... श्रीनगर में आयोजित 'वक्फ दिवस' समारोह के दौरान बजाए गए 'वंदे मातरम' पर धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि ... उत्तराखंड की राजनीति में गरमाई 'बैणी-भुली योजना': 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी ... अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ का फाइनल स्थगित: नदावां गांव में उमड़ी बेकाबू भीड़ के ... बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुसाफिरखाना की तोड़फोड़ पर लगी रोक सोमवार तक रखी बरकरार, परिसर में प्रवेश पर लगा... भोपाल में पुलिस के हत्थे चढ़ा 12वीं पास फर्जी आईएएस अधिकारी: वकील, सरपंच और बिल्डर समेत 100 से अधिक ... पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बिछाई सियासी बिसात: आम आदमी पार्टी से आए सात राज्यसभा सांसदों ... पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बढ़ी सियासी हलचल: चंडीगढ़ में प्रदेश चुनाव समिति की पहली ब... महाराष्ट्र में परिसीमन बिल को लेकर महाविकास अघाड़ी में बढ़ी राजनीतिक हलचल: सुप्रिया सुले के बयानों प... पुष्कर मेला 2026 में छाया सीकर से आया ऊंट 'बादल': शाही श्रृंगार और शानदार नृत्य से देशी-विदेशी सैलान...
छत्तीसगढ़

एंबुलेंस में की तोड़-फोड़… ‘बिगड़े नवाब’ की रायपुर पुलिस ने ऐसे निकाली हेकड़ी… जब भी देखेंगे आईना आएगी पुलिस की याद

रायपुर. रायपुर पुलिस ने आरोपियों की हेकड़ी निकाल दी है. अब वे जब भी महीनों अपना चेहरा आईने में देखें उन्हें रायपुर पुलिस की याद आएगी. इन आरोपियों में से एक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में अपना नाम बिगड़ा नवाब रखा है.

 प्रार्थी अनवर अली ने थाना मौदहापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह प्रायवेट एम्बुलेंस वाहन चालक है तथा मेकाहारा अस्पताल से मरीजों को लाता ले जाता है. प्रार्थी दिनांक 05.05.2022 की रात्रि करीबन 2.00 अपनी एम्बुलेंस क्रमांक सी जी/04/एन पी/7242 को मेकाहारा अस्पताल के पर्किंग स्थल के पास लेकर खडा था उसी समय उसके साथ अन्य एम्बुलेंस के चालक रामकुमार साहू, घनश्याम साकत क्षत्री ऊर्फ घना एवं अन्य लोग भी वहां पर उपस्थित थे, इसी दौरान अब्दुल हकीम, मोहम्मद नवाब मौदहापारा का रहने वाला मोहम्मद तौकीर ऊर्फ बाबू जिन्हे प्रार्थी जानता है, अपने अन्य साथीयों के साथ वहां पर आया और वैभव चौधरी कालू कहां है बोलकर चिल्लाने लगा जिस पर प्रार्थी बोला कि वह नहीं जानता जिस पर तीनों प्रार्थी को अश्लील गली गलौच देते हुए तुमको ठीक करते है बोलकर अपने पास में रखे डंडे से प्रार्थी के एम्बुलेंस वाहन के सामने, पीछे व दरवाजे में लगे कांच को तोड़ दिये तब आसपास पास में खडे लोग छुडाने का प्रयास किये तो तीनों के द्वारा आसपास खड़े अन्य एम्बुलेंस वाहनों एवं कांच में भी तोडफोड़़ कर वहां फरार हो गये. जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 86/22 धारा 294, 427, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया.

 वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना प्रभारी मौदहापारा को आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया. जिस पर एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा मौदहापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी एवं आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ कर आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया. टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों के छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही करते हुए घटना में संलिप्त आरोपी अब्दुल हकीम, मोह. नवाब एवं मोह. तौकीर उर्फ बाबू को गिरफ्तार कर तीनों के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया.

बता दें कि रायपुर पुलिस ने तीनों आरोपियों का एक साथ मुंडन करवा दिया है.

अब देखें इन बिगड़े नवाबों को

Related Articles

Back to top button