ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
खेल

मिल गया मुंबई इंडियंस का जबरा फैन

मुंबई इंडियंस के लिए IPL 2022 का सफल बेहद ही निराशाजनक रहा है। टीम को लगातार 8 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन टीम के खिलाड़ियों और फैंस ने हार नहीं मानी थी और जानते थे कि टीम खराब दौर से निकलकर अच्छा प्रदर्शन करने का दमखम रखती है और ऐसा ही देखने को भी मिला। लगातार 8 हार के बाद मुंबई इंडियंस ने अपने दो मैच जीते हैं। मुंबई इंडियंस ने डेनियल सैम्स की अंतिम ओवर में शानदार गेंदबाजी की बदौलत शुक्रवार गुजरात टाइटन्स को पांच रन से हराकर उसके प्लेऑफ में स्थान पक्का करने के इंतजार को बढ़ा दिया। गुजरात टाइटन्स को अंतिम ओवर में नौ रन चाहिए थे, लेकिन सैम्स ने छह गेंद में केवल तीन रन दिये, जिसमें राहुल तेवतिया रन आउट भी हुए।

आखिरी ओवर में रोमांचक मैच जीतने के बाद ईशान किशन का फैंस से मिलते हुए एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। मुंबई इंडियंस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कैप्शन दिया, ”एक स्पेशन गेम का जश्न मनाने के लिए एक स्पेशल मोमेंट। पलटन, ईशान से मिलने पर आप क्या पूछोगे?” इस वीडियो में दिख रहा है कि ईशान किशन एक फैन को मुंबई इंडियंस की कैप गिफ्ट कर रहे हैं, जबकि एक फैन ने कहा कि वह दो मैच देखने आया और दोनों टीम जीत गई। इस पर किशन ने कहा कि अगले तीन मैच में भी आना। एक फैन ने तो ईशान किशन से हाफ सेंचुरी मारने की डिमांड कर दी। किशन ने जवाब में कहा कि पक्का।

Related Articles

Back to top button