ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
विदेश

बेटे के मुंह में फंसी सिगरेट पर पिता ने दस फुट दूर से लगाया सटीक निशाना

बगदाद । एक पिता की शूटिंग प्रैक्टिस का वीडियो इन दिनों लोगों के गुस्से का कारण बना हुआ है। एक पिता अपने बेटे पर गोली चलाने का अभ्यास करता हुआ नजर आ रहा है। उसका निशाना बेटे के मुंह में लगी सिगरेट पर था और फायरिंग में उसका बेटा बाल-बाल बचता है। दावा किया जा रहा है कि यह चौंकाने वाली क्लिप दक्षिणी इराक की है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे शेयर किया है और पुलिस से शख्स को गिरफ्तार करने की मांग की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बंदूक थामे शख्स ने अपने बेटे से मुंह में सिगरेट फंसाने के लिए कहा और खुद 10 कदम पीछे चला गया। फायरिंग में अपनी कुशलता दिखाने के लिए उसने सिगरेट पर निशाना लगाया और गोली चला दी। वीडियो में उसका बेटा कैमरे के सामने अपना मुंह ऊपरकर खड़ा दिखाई दे रहा है जिसके मुंह में एक सिगरेट फंसी हुई है। शख्स पीछे की तरफ की जाता है और बैठकर सिगरेट पर निशाना लगाता है। गोली की आवाज से मासूम लड़का सहम जाता है और अपनी मुंह में फंसी सिगरेट निकालकर दिखाता है। इसके बाद वह शख्स खुद आता है और कैमरे में करीब से दिखाता है कि गोली ने आधी सिगरेट को उड़ा दिया है। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं और स्थानीय प्रशासन से शख्स के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कह रहे हैं। कुछ लोग इसे ‘हत्या का प्रयास’ बता रहे हैं। यूजर्स ने कहा कि बच्चों को इस तरह के जोखिमभरे खेल में कभी शामिल नहीं करना चाहिए। हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि स्थानीय प्रशासन ने शख्स के खिलाफ क्या कदम उठाए हैं। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो इराक के अल मुथन्ना में रिकॉर्ड किया गया है।

Related Articles

Back to top button