ब्रेकिंग
OTT Censorship: 'सतलुज' विवाद के बाद सख्त हुई सरकार, OTT फिल्मों के लिए CBFC सर्टिफिकेट होगा अनिवार्... ISRO Brain Drain: इसरो में मची खलबली, 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने दिया इस्तीफा, सरकार ने सख्त किए न... Datia By-Election: दतिया में गरजे नरोत्तम मिश्रा, प्रशासन को दी चेतावनी, बोले- 'किसी में हिम्मत नहीं... Datia By-Election: 'नरोत्तम मिश्रा बड़ी चुनौती थे, आशुतोष तिवारी कुछ नहीं', कांग्रेस प्रत्याशी घनश्य... Haldiram in London: लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में खुला हल्दीराम का पहला स्टोर, छोले-भटूरे खाने उमड़ी... Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर के घर छापा, 100 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति का खुलासा Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर बी. रविंदर गिरफ्तार, 9.24 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति जब्त Delhi Education Hub: दिल्ली को शिक्षा का बड़ा हब बनाने की तैयारी, CM रेखा गुप्ता ने DU के छात्रों को... Datia By-Election: जीतू पटवारी का बड़ा दावा- 'दतिया उपचुनाव 25 हजार वोटों से जीतेगी कांग्रेस' Shirdi Sai Baba Prasad: शिरडी में 700 किलो मिलावटी पेड़ा जब्त, FDA ने मारा छापा
विदेश

Gaza Peace Deal: हमास छोड़ेगा हथियार और लड़ेगा चुनाव! अमेरिका के साथ हुई ऐतिहासिक डील, फिलिस्तीन की राजनीति में होगी एंट्री

गाजा पीस बोर्ड गठन के तुरंत बाद हमास ने अमेरिका के साथ एक और डील की है. इसके तहत हमास के आतंकी हथियार छोड़कर फिलिस्तीन की राजनीति में प्रवेश करेंगे. यह पहली बार है, जब अमेरिका ने हमास को राजनीति में आने की मंजूरी दे दी है. अब तक अमेरिका की कोशिश हमास के लड़ाकों को फिलिस्तीन से दूर करने की थी.

स्काई न्यूज अरबिया के मुताबिक अमेरिका और हमास के बीच जो डील हुई है, उसमें चरणबद्ध तरीके से हमास के लड़ाके अपना हथियार जमा करेंगे. इसके बाद हमास के सभी लड़ाके सियासत में आ सकेंगे.

मजबूत पैरवी में जुटा था कतर और मिस्र

कतर और मिस्र की शुरू से यह कोशिश रही है कि हमास को फिलिस्तीन में स्थापित कर दी जाए. दोनों ही देश लगातार इसके लिए पैरवी में जुटा था. कतर और मिस्र का कहना था कि अगर हमास को यहां से बाहर किया गया, तो स्थिति और बिगड़ सकती है. हमास की स्थापना ही फिलिस्तीन के लोगों की रक्षा के लिए की गई थी.

हमास लंबे वक्त से फिलिस्तीन के लिए इजराइल से लड़ रहा है. अब तक हमास ही फिलिस्तीन का पूरा सिस्टम चला रहा है.

सत्ता में लाने के लिए ऐसे लिखी जा रही स्क्रिप्ट

हमास को सत्ता में लाने की स्क्रिप्ट भी अरब देशों में लिखी जा रही है. इसी मकसद के तहत आने वाले दिनों में हमास के भीतर चुनाव कराने की योजना है. 2024 में इस्माइल हानिया की मृत्यु के बाद से ही हमास का प्रमुख पद रिक्त है. हमास अब इसे चुनाव के जरिए भरने की तैयारी में है.

दरअसल, हमास चुनाव कराकर यह बताना चाहता है कि जनता के बीच अभी भी उसकी पकड़ मजबूत है. अरब मीडिया के मुताबिक अल हय्या को हमास का नया प्रमुख चुना जा सकता है. हमास से समझौता कराने में हय्या ही सबसे आगे थे.

हमास के पास अभी कितने हथियार हैं?

इजराइल डिफेंस फोर्स (IDF) के मुताबिक वर्तमान में हमास के पास लगभग 6 हजार रॉकेट हैं. इसके अलावा, हमास के लड़ाकों के पास एंटी-टैंक मिसाइलें, ग्रेनेड, और आईईडी (IED) जैसे हथियार भी मौजूद हैं. हमास के लड़ाके हमले के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल करते हैं. इन सबके अलावा, हमास के लगभग हर लड़ाके के पास AK-47 जैसी खतरनाक राइफलें भी होती हैं.

इजराइली मीडिया के अनुसार, इस समय हमास के पास लगभग 30 हजार लड़ाके हैं. गाज़ा और वेस्ट बैंक के अलावा, हमास के कार्यालय तुर्की और क़तर में भी स्थित हैं.

Related Articles

Back to top button