ब्रेकिंग
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से सामने आया अजीबोगरीब मामला, चौराहे पर पुरुष कपड़े बदलकर पहनते दिखे सा... UP MLC Chunav Update: वाराणसी में सपा प्रत्याशी की भारी बढ़त के बीच जबरदस्त सियासी घमासान, बीजेपी के... Koffee with Karan Season 9: जान्हवी कपूर ने शो में की शिखर पहाड़िया संग शादी की प्लानिंग पर बात, वीर... Karwa Chauth 2026 Shubh Yog: करवा चौथ पर बना अद्भुत ज्योतिषीय संयोग, रोहिणी नक्षत्र और राजयोग से इन ... World Stroke Day Special: अब युवाओं को भी अपनी चपेट में ले रहा है ब्रेन स्ट्रोक, जानें इसके शुरुआती ... Delhi NCR Weather Today: चक्रवात 'अर्नब' के असर से दिल्ली-एनसीआर में सुबह-सुबह झमाझम बारिश, यूपी से ... Meerut Jail News: पति की हत्या के जुर्म में फांसी की सजा काट रहीं मुस्कान और रविता समेत तीन महिला कै... Bijnor Crime News: हिंदू बनकर 7 साल तक युवती से लिव-इन में रहा सलमान, तीन बच्चे होने पर शादी से इनका... राजस्थान प्रशासनिक सेवा में बड़ा भूचाल, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और एसीएस शिखर अग्रवाल एपीओ (APO) किए गए Delhi CM Rekha Gupta Interaction: तमिलनाडु से दिल्ली आए युवा संगम प्रतिनिधिमंडल से मिलीं सीएम रेखा ग...
व्यापार

गर्मी से राहत दिलाएगा लेह-लद्दाख का ये पैकेज, सिर्फ इतना आएगा खर्चा

आईआरसीटीसी (IRCTC) ने लेह-लद्दाख के लिए खास पैकेज पेश किया है. यह पैकेज 6 रात और 7 दिन का है. पैकेज के खर्च की बात करें तो ट्रिपल ऑक्यूपेंसी पर प्रति व्यक्ति खर्च 44,760 रुपये है.

नई दिल्ली. अगर आप गर्मी की छुट्टियों में घूमने-फिरने की सोच रहे हैं तो आपके लिए एक शानदार मौका आ रहा है. दरअसल, इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन यानी आईआरसीटीसी (IRCTC) लेह-लद्दाख घूमने के लिए बेहद ही शानदार और किफायती एयर टूर पैकेज की पेशकश कर रहा है. यहां का मौसम और पहाड़ों की खूबसूरती पर्यटकों का मन मोह लेती है. ऐसे में गर्मी के मौसम में आप इस जगह के टूर का प्लान बना सकते हैं.

आईआरसीटीसी मैग्नीफिसेंट लेह-लद्दाख एक्स बेंगलुरु पैकेज (IRCTC Magnificent Ladakh Ex Bengaluru) के बारे में जानकारी देते हुए आईआरसीटीसी ने बताया है कि यह टूर बेंगलुरु से शुरू होकर बेंगलुरु में ही खत्म होगा. आईआरसीटीसी ने बताया है कि यह पूरा पैकेज 7 दिन और 6 रात का होगा. इस दौरान आपको लेह, शाम घाटी, नुब्रा, पैंगोंग झील और टर्टुकी को देखने का मौका मिलेगा.

ये भी पढ़ें- Indian Railways: ट्रेन में लोअर बर्थ पर कब तक सो सकते हैं, कितने बजे उठना है जरूरी; जान लीजिए ये नियम

The serene landscape, marvellous mountains, & thrilling adventurous activities awaits you. Visit Shanti Stupa, Pangong lake, Thiksey Monastery etc. with IRCTC air tour package for 7D/6N starts at ₹44760/- pp* . For details, visit https://t.co/27JaQGVB3o @AmritMahotsav— IRCTC (@IRCTCofficial) May 6, 2022
लेह-लद्दाख का यह एयर टूर 5 जुलाई के शुरू होकर 11 जुलाई  2022 को खत्म हो जाएगा. इस एयर पैकेज की शुरुआत होगी बेंगलुरु से होगी. इस दौरान आपको खाने-पीने की चिंता नहीं करनी होगी. यात्रियों को हर दिन ब्रेकफास्ट, लंच  और डिनर की सुविधा दी जाएगी.

पैकेज का किराया 44,760/- रुपये प्रति व्यक्ति से शुरू पैकेज के खर्च की बात करें तो ट्रिपल ऑक्यूपेंसी पर प्रति व्यक्ति खर्च 44,760 रुपये है. डबल ऑक्यूपेंसी पर 45,370 रुपये प्रति व्यक्ति है. वहीं सिंगल ऑक्यूपेंसी का प्रति व्यक्ति खर्च 50,310 रुपये है. 5 से 11 साल के बच्चे के लिए बेड के साथ 42880 रुपये और 5 से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड 39700 रुपये चार्ज है. इसके अलावा 2 से 4 साल के बच्चे के लिए बिना बेड 39700 रुपये चार्ज है.

कैसे करा सकते हैं बुकिंगइस टूर पैकेज के लिए बुकिंग यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर ऑनलाइन जाकर कर सकते हैं. इसके अलावा आईआरसीटीसी पर्यटक सुविधा केंद्र, अंचल कार्यालयों और क्षेत्रीय कार्यालयों के जरिए भी बुकिंग की जा सकती है.

Related Articles

Back to top button