ब्रेकिंग
Police News: सड़क हादसे में आरक्षक की दुखद मौत; सरकार ने परिवार को दी 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता Bhilai News: साईं मंदिर डकैतीकांड के 67 दिन बीते, पुलिस के हाथ अब भी खाली; आखिर कहाँ छिपे हैं डकैत? Double Murder: बाउंसर जीजा ने दो सालियों को मारी गोली, दोनों की मौत; इलाके में पसरा सन्नाटा Gold Robbery: ज्वेलरी शोरूम के मैनेजर पर तलवार से वार, बदमाशों ने लूटे 1 करोड़ के सोने-चांदी के जेवर Crime News: गवाही देने से नाराज बदमाश ने चलाया चाकू, दो युवक गंभीर रूप से घायल; आरोपी गिरफ्तार Balod Heritage: विश्व पटल पर चमका बालोद का करकाभाट; 5000 साल पुराने अवशेष देखने कोरिया से पहुंचे शोध... Prayas Entrance Exam 2026: छत्तीसगढ़ प्रयास स्कूलों में एडमिशन के लिए 10 मई को परीक्षा; NEET, JEE और... Chhattisgarh Crime: बालोद के पास पटरी पर मिले युवक-युवती के शव; प्रेम प्रसंग में जान देने की चर्चा, ... CG News: तेंदुए और हाथियों के हमले में दो की मौत; MCB और कोरिया में दहशत, वन विभाग की लापरवाही पर फू... IPL 2026 Final: बेंगलुरु से क्यों छिनी आईपीएल फाइनल की मेजबानी? जानें BCCI के इस बड़े फैसले के पीछे ...
व्यापार

2 लाख रुपये में शुरू करें पापड़ का बिजनेस, मिलेगी सरकारी मदद, होगी बंपर कमाई

Business Idea: पापड़ बनाने का बिजनेस (Papad Making Business) शुरू करने के लिए आपको खुद से सिर्फ 2 लाख रुपये लगाने हैं बाकि केंद्र सरकार आपको देगी.

नई दिल्ली. अगर आप कोई बिजनेस करना चाहते हैं तो आपको एक ऐसा बेहतर आइडिया (Business Idea) दे रहे हैं, जिसमें आपकी बंपर कमाई होगी. इस बिजनेस को थोड़े से पैसे लगाकर स्टार्ट किया जा सकता है और महीने में अच्छी खासी कमाई हो सकती है. पापड़ बनाने के बिजनेस (Papad Making Business) को महज 2 लाख रुपये में शुरू कर सकते हैं. इस बिजनेस में आपको सरकारी सहायता भी मिलेगी. सरकार की मुद्रा स्कीम के तहत आपको आसानी से कर्ज मिल जाएगा.

इस बिजनेस को करीब 6 लाख रुपये के कुल निवेश से शुरू किया जा सकता है. आपको 2 लाख रुपये लगाने होंगे और 4 लाख रुपये का लोन मिल जाएगा. 6 लाख रुपये के कुल निवेश से करीब 30 हजार किलोग्राम की प्रोडक्शन कैपेसिटी तैयार हो जाएगी. कुल खर्च में फिक्स्ड कैपिटल और वर्किंग कैपिटल का खर्च शामिल है. फिक्स्ड कैपिटल में दो मशीन, पैकेजिंग मशीन इक्विपमेंट जैसे तमाम खर्च शामिल हैं. वर्किंग कैपिटल में स्टाफ की तीन महीने की सैलरी, तीन महीने में लगने वाला रॉ मैटेरियल और यूटिलिटी प्रोडक्ट का खर्च शामिल है. इसके अलावा इसमें किराया, बिजली, पानी, टेलीफोन का बिल जैसे खर्च भी शामिल हैं.

कम से कम 250 वर्ग फुट की जगह की जरूरतइस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको स्विफ्टर, दो मिक्सर, प्लेटफॉर्म बैलेंस, इलेक्ट्रिकली ऑपरेटेड ओवन, मार्बल टेबल टॉप, चकला बेलन, एल्युमीनियम के बर्तन और रैक्स जैसी मशीनरी की जरूरत होगी. इस बिजनेस के लिए कम से कम 250 वर्ग फुट की जगह की जरूरत होगी. मैनपावर में तीन अनस्किल्ड लेबर, दो स्किल्ड लेबर और एक सुपरवाइजर की जरूरत होगी.

मुद्रा योजना के तहत मिल जाएगा लोनप्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के तहत माइक्रो, स्मॉल और मीडियम इंटरप्राइजेज को सस्ती दरों पर लोन मुहैया कराया जाता है. इस योजना के तहत सरकार बिना गारंटी के लोन देती है. यानी लोन लेने के लिए लाभार्थी से प्रोसेसिंग चार्ज नहीं लिया जाएगा. इसके तहत लिए जाने वाले लोन पर अलग-अलग ब्याज दर लगती है और ये आपके काम के तरीके पर भी निर्भर करता है. हालांकि, न्यूनतम ब्याज दर करीब 12% है.

Related Articles

Back to top button