ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...
देश

अभ्यर्थियों ने पीएम मोदी से की नीट पीजी परीक्षा स्थगित करने की मांग 

नई दिल्ली । राष्ट्रीय प्रवेश सह पात्रता परीक्षा (नीट) 2022 के अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक ज्ञापन सौंप कर आगामी नीट पीजी परीक्षा स्थगित करने का अनुरोध किया है। शिक्षा अधिकार समूह ने कहा कि 21 मई को नीट पीजी 2022 होनी है और दिल्ली-एनसीआर सहित देशभर के छात्रों ने ज्ञापन भेजा है। गौरतलब है कि मेडिकल स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करके परीक्षा स्थगित करने का अनुरोध किया था।
मेडिकल स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने कहा था कि परीक्षा नीट पीजी 2021 के काउंसलिंग के दौरान पड़ रही है, इसलिए ऐसा किया जाना चाहिए। ज्ञापन में कहा गया है कि हम 15,000 अभ्यर्थी नीट पीजी के उन ज्यादातर अभ्यर्थियों की ओर से लिख रहे हैं, जो फिलहाल चल रही 2021 की काउंसलिंग और 21 मई को प्रस्तावित नीट पीजी परीक्षा 2022 के कारण परेशान हो रहे हैं। इन अभ्यर्थियों की इस तकलीफ से आपको वाकिफ कराना चाहते हैं।
उल्लेखनीय है कि नीट पीजी 2022 को स्थगित करने की मांग पहली बार नहीं उठ रही है। इससे पहले भी मेडिकल उम्मीदवारों ने नीट पीजी 2022 परीक्षा स्थगित करने की मांग की थी। इसके लिए उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर की थी। जिसके बाद कई अन्य कारणों और खासकर नीट पीजी 2021 काउंसलिंग के साथ टकराव के चलते नीट पीजी 2022 परीक्षा 21 मई तक के लिए स्थगित कर दी गई थी।

Related Articles

Back to top button