ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
व्यापार

तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी किए, चेक करिए आज क्या चल रहा भाव ?

आज रविवार के लिए सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं. आज भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया. गलोबल मार्केट में महंगे होते क्रूड ऑयल के बीच फिर से तेल महंगा होने की आशंका बढ़ गई है. दिल्‍ली, मुंबई सहित चारों महानगरों और देश के प्रमुख शहरों में आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं.

Petrol Diesel Prices : पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों में राहत मिली हुई है. आज रविवार के लिए सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं. आज भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया. गलोबल मार्केट में महंगे होते क्रूड ऑयल के बीच फिर से तेल महंगा होने की आशंका बढ़ गई है. दिल्‍ली, मुंबई सहित चारों महानगरों और देश के प्रमुख शहरों में आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं.

दरअसल, मुख्‍य आर्थिक सलाहकार ने पिछले महीने एक बयान में कहा था कि जब तक क्रूड के दाम 110 डॉलर प्रति बैरल से कम हैं, पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ेंगे. कच्‍चे तेल की कीमत अगर 110 डॉलर से ऊपर रहती है तो इसका बोझ सरकार, तेल कंपनियों और उपभोक्‍ताओं को मिलकर उठाना होगा. ऐसे में ब्रेंट क्रूड के भाव ग्‍लोबल मार्केट में आज 110 डॉलर के ऊपर पहुंचने के बाद पेट्रोल-डीजल के दोबारा महंगे होने की आशंका बढ़ गई है.

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम– दिल्ली पेट्रोल 105.41 रुपये और डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर– मुंबई पेट्रोल 120.51 रुपये और डीजल 104.77 रुपये प्रति लीटर– चेन्नई पेट्रोल 110.85 रुपये और डीजल 100.94 रुपये प्रति लीटर– कोलकाता पेट्रोल 115.12 रुपये और डीजल 99.83 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में भी नए भाव जारी– नोएडा में पेट्रोल 105.47 रुपये और डीजल 97.03 रुपये प्रति लीटर हो गया है.– लखनऊ में पेट्रोल 105.25 रुपये और डीजल 96.83 रुपये प्रति लीटर हो गया है.– पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 91.45 रुपये और डीजल 85.83 रुपये प्रति लीटर हो गया है.– पटना में पेट्रोल 116.23 रुपये और डीजल 101.06 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेटहर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं.

ऐसे पता कर सकते हैं आज के ताजा दामपेट्रोल डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button