ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के 75 हजार शिक्षकों के प्रमोशन के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, TET समकक्ष मान्यता हेत... भोपाल: बारिश से मिट्टी बहने पर नाले तक पहुँचा नवजात का शव, खजूरी सड़क पुलिस ने किया खुलासा रतलाम के सिंदुरकिया हत्याकांड का सनसनीखेज पर्दाफाश: 6 महीने पुरानी रंजिश में दोस्त ने चाकू से किए 14... ग्वालियर में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा विवाद! कार टकराने के बाद दो पक्षों में चले लाठी-सरिए, एक दर... आवारा कुत्तों और डॉग बाइट पर MP हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने पेश की स्टेटस रिपोर्ट, 14 अगस्त को अगली सुनव... 12 अगस्त को सूर्यग्रहण पर छाया संशय! ज्योतिष आचार्य ने बताया— क्या हरियाली अमावस्या की पूजा-पाठ पर ल... छिंदवाड़ा से CM मोहन यादव करेंगे 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026' का आगाज़, जनवरी 2027 तक लगेंगे... मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश: FSL की 20% DNA रिपोर्ट्स की होगी रैंडम जांच, कट-पेस्ट की सफाई... भारतीय वायु सेना में स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने रचा नया इतिहास, FCL कोर्स पूरा करने वाली पहली महिल... हरिद्वार बनाम देवघर कांवड़ यात्रा: क्यों होती है दोनों की तुलना? समझें सामाजिक, भौगोलिक और प्रशासनिक...
देश

सीयूईटी में 22 मई तक कर सकेंगे आवेदन,12वीं सीबीएसई का रिजल्ट नहीं आया

इंदौर    स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए कामन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) में आवेदन करने की तारीख आगे बढ़ाई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 22 मई तक रजिस्ट्रेशन लिंक खुली रखने का फैसला किया है। जानकारों के मुताबिक 12वीं सीबीएसई का रिजल्ट नहीं आने की वजह से आवेदन की तारीख में बदलाव किया है। वैसे देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) को इसका फायदा होगा। वैसे देशभर से अभी तक पांच लाख 70 हजार छात्र-छात्राओं ने आवेदन कर दिया है। 44 केंद्रीय और 77 राज्य स्तरीय विश्वविद्यालय के लिए जुलाई में सीयूईटी होना है, जिसमें इन विश्वविद्यालयों से संचालित 88 विषयों में स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा में डीएवीवी के 23 से ज्यादा स्नातक पाठ्यक्रम जुड़े है, जिसमें बीए इकानोमिक्स, पत्रकारिता, एमबीए अस्पताल प्रबंधन पांच वर्षीय, एमसीए साढ़े पांच वर्षीय, बीएएलएलबी, बीफार्मा सहित अन्य पाठ्यक्रम शामिल है। करीब 1800 से ज्यादा सीटें है। अधिकारियों के मुताबिक पहले छह मई आवेदन की अंतिम तारीख थी, जिसमें देशभर में पांच लाख 70 हजार विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कर दिए है। अकेले मध्य प्रदेश से 16 हजार आवेदन आए है। उत्तर प्रदेश से 90 हजार, दिल्ली 51 हजार, बिहार-हरियाणा से 19-19 हजार रजिस्ट्रेशन हुए है। आवेदन की तारीख आगे बढ़ाने की सूचना एनटीए और डीएवीवी की वेबसाइट पर अधिसूचना जारी हो चुकी है। डीएवीवी के प्रवेश समिति के सदस्य डा. कन्हैया आहूजा का कहना है कि 22 मई शाम पांच बजे तक रजिस्ट्रेशन होंगे। मगर परीक्षा शुल्क उसी तारीख को रात 11 बजकर 50 मिनट तक जमा किए जा सकते है। वे बताते है कि विद्यार्थियों को अपने फार्म में गलतियां सुधारने के लिए 25 से 31 मई तक काम समय एजेंसी ने दिया है। डा. आहूजा ने कहा कि स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय से जानकारी दी है। एजेंसी इन पाठ्यक्रम को लेकर अलग से परीक्षा करवाएंगा।

Related Articles

Back to top button