ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
मनोरंजन

शादी की चौथी सालगिरह पर सोनम कपूर का रोमांटिक पोस्ट

सोनम कपूर इस वक्त परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं। वह प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की है। शादी के बाद सोनम लंदन शिफ्ट हो गईं और मुंबई आती-जाती रहती हैं। 8 मई को उनकी शादी की चौथी सालगिरह है। इस मौके पर सोनम ने सोशल मीडिया पर आनंद के साथ की कई तस्वीरें शेयर कीं और एक प्यारा सा नोट लिखा। उन्होंने कहा कि वह ब्रह्मांड को धन्यवाद करती हैं कि उन्हें इतना अच्छा इंसान मिला।

सोनम ने लिखा ‘6 साल बीत गए और आगे अनंत काल के लिए’ यहां एक्ट्रेस ने अपने 2 साल के डेटिंग का जिक्र किया। वह लिखती हैं, ‘हैप्पी हैप्पी एनिवर्सिरी आनंद आहूजा मैं हमेशा बहुत रोमांटिक रही हूं और अब तक लिखी गई सभी प्रेम कहानियों पर विश्वास करती हूं। मैंने जो सपना देखा और जिसकी कामना की वह सब तुमने दिया। मैं हर रोज ब्रह्मांड को धन्यवाद देती हूं जिसने मुझे दुनिया का सबसे अच्छा इंसान दिया। सबसे ज्यादा प्यार करती हूं बेबी। 6 साल बीत गए और आगे अनंत काल तक जाने के लिए।‘ आनंद आहूजा ने भी वेडिंग एनिवर्सिरी की बधाई देते हुए सोनम का एक वीडियो पोस्ट किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘6 साल से गर्लफ्रेंड, 4 साल से पत्नी और जैसा कि तुम इस वीडियो में कह सकती हो, होने वाली मां के शुरुआती दिन। हैप्पी एनिवर्सिरी।‘

Related Articles

Back to top button