ब्रेकिंग
AIMPLB Press Conference: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का देशव्यापी अभियान; UCC और बुलडोजर कार्रवाई के खिल... Andhra Pradesh News: 'शिरडी साईं बाबा हिंदू परंपराओं का हिस्सा नहीं', मंत्री आनम रामनारायण रेड्डी के... Delhi News: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने सैदुलाजाब और हौज रानी के पीड़ित परिवारों को दिए 10-10 लाख रुपय... Seemanchal Flood News: कोसी और महानंदा का बढ़ा जलस्तर; किशनगंज में पुल धंसने से संपर्क टूटा, लाखों की... Jaunpur News: रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर लाखों की चोरी, मामला उठाने के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस Maharashtra MLC Election Results: नासिक में भाजपा के बागी गोकुल गीते की बड़ी जीत; शिंदे गुट के उम्मीद... Bishrakh Viral Video: नोएडा में युवती का सड़क पर हंगामा; हाथ में सिगरेट और पास में शराब, सोशल मीडिया... Baghpat Crime News: पत्नी और प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश; युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर जिंदा जलाया MP High Court News: राम राजा मंदिर दान हेराफेरी मामला; मुन्नालाल तिवारी को बड़ी राहत, अब मामले में न... Lucknow Fire News: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग; जान बचाने के लिए छतों से कूदे छात्र, मची अफ...
देश

हिमाचल विधानसभा की बाउंड्री वॉल पर खालिस्तानी झंडे

धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश विधानसभा की बाउंड्री वॉल पर खालिस्तानी झंडे बंधे पाए गए थे। प्रशासन ने रविवार सुबह इन झंडों को उतरवाया। कांगड़ा के एसपी कुशल शर्मा ने कहा कि संभव है कि देर रात या फिर सुबह जल्दी ये झंडे लगाए गए हों। उन्होंने कहा, विधानसभा के गेट से झंडे निकाल दिए गए हैं। पंजाब का कोई टूरिस्ट भी ऐसा काम कर  सकता है। हम आज केस दर्ज करेंगे। मामला जब बढ़ा और राजनेता भी इसपर टिप्पणी करने लगे तो एसआईटी को जांच के निर्देश दे दिए गए। बता दें कि विधानसभा के मेन गेट के पास कुछ पीले  रंग के झंडे लगे थे। इसके अलावा दीवार पर पंजाबी में ‘खालिस्तान’ लिखा हुआ था। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा, ‘मैं इस कायरतापूर्ण हरकत की निंदा करता हूं। किसी ने रात के अंधेरे में यह काम किया है। वह उजाले में सामने आकर दिखाए। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा, इस विधानभवन में केवल शीत सत्र ही चलता है। इसलिए यहां सुरक्षा के इंतजाम बढ़ाने की जरूरत है। ठाकुर ने कहा कि एफआईआर दर्ज करके मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button