ब्रेकिंग
CJP प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाने वाले जुनैद मलिक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट! पुलिस पर प्रताड़ना और परिजन... NEET पेपर लीक पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर पहुं... 'NEET के छात्रों से ऐंठे जाते हैं ₹1.32 लाख करोड़'; सार्वजनिक परीक्षा विधेयक 2026 पर बहस के दौरान प्... शिर्डी में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आगाज! MP और गुजरात के भक्तों ने बाबा के चरणों में न्यौछावर किए लाख... दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500! 'लक्ष्मी योजना' को कैबिनेट की मंजूरी, रक्षाबंधन पर आएग... सिर में नक्सलियों की गोली फंसी होने के बाद भी रोज लगा रहे 10 KM दौड़, पढ़ें हॉक फोर्स के जांबाज शिवक... फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों का हंगामा! बिजली, शौचालय व पेयजल की मांग को लेकर सड़क पर उ... IIT दिल्ली से घर बैठे सीखें AI और डेटा साइंस! सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, जानें अप्लाई क... मसूरी-देहरादून मार्ग पर भारी भूस्खलन! मैगी पॉइंट के पास रेस्टोरेंट हुआ क्षतिग्रस्त, घंटों ठप रहा ट्र... छात्र प्रदर्शनों पर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश! निर्दोषों को तुरंत रिहा करने के ...
छत्तीसगढ़

राशन कार्ड की विसंगतियों को दूर करने शुरू हुई पहल

बलरामपुर जिले में राशन कार्ड वितरण में गड़बड़ी की शिकायतों को दूर करने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर प्रभारी सचिव टोपेश्वर वर्मा ,खाद्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बलरामपुर पहुंच चुके है। यहां खाद्य विभाग के अधिकारियों,कर्मचारियों की बैठक लेकर खाद्य सचिव ने व्यवस्था सुधार करने का कड़ा निर्देश दिया है। जिन हितग्राहियों ने मूख्यमंत्री से शिकायत की थी उनके घर पहुंचकर राशन कार्ड मिलने के बाद राशन उपलब्धता की जानकारी ली। सभी खाद्य निरीक्षकों की बैठक लेकर आदेशित किया कि पंचायत सचिवों के साथ मिल कर पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर राशन कार्ड से जुड़ी शिकायतों को दूर करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बलरामपुर जिले के प्रवास के दौरान राशन कार्ड से संबंधित शिकायतें मिली थी। मुख्यमंत्री ने खाद्य सचिव के माध्यम से शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश दिए थे। खाद्य सचिव ने कुसमी में शशिकला बरगाह तथा डवरा में कविलासो बाई से मुलाकात की। इन दोनों ने राशन कार्ड नहीं होने की शिकायत की थी।मुख्यमंत्री ने राशन कार्ड उपलब्ध कराया था।इन दोनों को अब राशन मिलने लगा है। बलरामपुर की बैठक में खाद्य सचिव ने मुख्यमंत्री प्रवास के दौरान राशन कार्ड बनाने एवं राशन वितरण के संबंध में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की। खाद्य सचिव टोपेश्वर वर्मा ने खाद्य निरीक्षकों को पंचायत सचिवों के साथ ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर छूटे हुए पात्र हितग्राहियों का राशन कार्ड बनाने एवं पात्रतानुसार हितग्राहियों का नाम काटने व जोड़ने के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button