ब्रेकिंग
CJP प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाने वाले जुनैद मलिक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट! पुलिस पर प्रताड़ना और परिजन... NEET पेपर लीक पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर पहुं... 'NEET के छात्रों से ऐंठे जाते हैं ₹1.32 लाख करोड़'; सार्वजनिक परीक्षा विधेयक 2026 पर बहस के दौरान प्... शिर्डी में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आगाज! MP और गुजरात के भक्तों ने बाबा के चरणों में न्यौछावर किए लाख... दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500! 'लक्ष्मी योजना' को कैबिनेट की मंजूरी, रक्षाबंधन पर आएग... सिर में नक्सलियों की गोली फंसी होने के बाद भी रोज लगा रहे 10 KM दौड़, पढ़ें हॉक फोर्स के जांबाज शिवक... फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों का हंगामा! बिजली, शौचालय व पेयजल की मांग को लेकर सड़क पर उ... IIT दिल्ली से घर बैठे सीखें AI और डेटा साइंस! सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, जानें अप्लाई क... मसूरी-देहरादून मार्ग पर भारी भूस्खलन! मैगी पॉइंट के पास रेस्टोरेंट हुआ क्षतिग्रस्त, घंटों ठप रहा ट्र... छात्र प्रदर्शनों पर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश! निर्दोषों को तुरंत रिहा करने के ...
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री चौहान ने स्मार्ट सिटी में करंज और हरसिंगार के पौधे लगाए

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी पार्क में अवधपुरी गृह निर्माण सहकारी समिति की श्रीमती अनीता अहिरवार, श्री अशोक कुमार, श्री आर.के. शर्मा और श्री डी.के. झारिया के साथ करंज और हरसिंगार के पौधे लगाए।

समिति द्वारा कॉलोनी में पौध-रोपण किया गया है। पेड़-पौधों के रख-रखाव के लिए कॉलोनी में ही कंपोस्ट पिट का निर्माण कर गीले कचरे से खाद बनाई जाती है। समिति कॉलोनी रहवासियों को स्वच्छता बनाए रखने और पौधों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी लेने के लिए निरंतर प्रेरित करती है। आगामी मानसून में बड़े स्तर पर पौधा-रोपण का कार्यक्रम है।

आज लगाया गया हरसिंगार (पारिजात) का पौधा उत्तम औषधि है। चिकित्सा शास्त्रियों के अनुसार इसका उपयोग कई बीमारियों को ठीक करने में होता है। करंज का पौधा आयुर्वेदिक चिकित्सा में महत्वपूर्ण माना गया है। इस पौधे का उपयोग धार्मिक कार्यों में भी किया जाता है।

Related Articles

Back to top button